सरस्वती पूजा एवं शब ऐ बारात पर्व को लेकर थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित।
प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)
प्राणपुर थाना प्रांगण में सरस्वती पूजा एवं शब ऐ बारात को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अमित साह ने की तथा संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीकांत विश्वास ने किया।इस मौके पर प्रमुख ने कहा कि प्राणपुर में हिंदू मुस्लिम एकता बरकरार था है और रहेगा इस क्षेत्र में दोनों संप्रदाय के लोग एक दूसरे के पर्व में हाथ बटाते हैं और शांतिपूर्ण ढंग से हर पूजा पाठ संपन्न कराते आ रहे हैं। इस वर्ष भी सरस्वती पूजा एवं शब ऐ बारात पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होगा। बैठक को जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह, पूर्व मुखिया शिवदेव झा,मुखिया मुजाहिद आलम, प्रमोद सिंह,मोहम्मद मुस्ताक, मोहम्मद कादिर, पुलिस इंस्पेक्टर बिट्टू कुमारी, प्रभारी थाना अध्यक्ष मोहिद खान सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। प्रत्येक सरस्वती पूजा पंडाल को लाइसेंस लेना अनिवार्य है।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
