November 6, 2026

गंगा में डूबती महिला को निकाला बाहर। तीन मछुआरों ने मिलकर डेंगी नाव के सहारे बीच गंगा से बाहर निकाला।

Read Time:1 Minute, 48 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कहते हैं जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई यही कहावत चरितार्थ हुई है कुरसेला प्रखंड क्षेत्र मे,दरअसलकुरसेला थाना क्षेत्र के गंगा घाट मे शनिवार की अहले सुबह गंगा के तेज बहाव में बहती हुई एक महिला को मछली मार रहे कुछ मछुआरों ने डूबने से बचाया। गंगा के तेज बहाव मे बहने के कारण उक्त महिला ने पानी पी लिया था। गंभीर स्थिति मे स्थानीय लोगों कि सहायता से महिला को कुरसेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत डॉक्टर ने महिला को खतरे से बाहर बताया।परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार निभा कुमारी उम्र 19 वर्ष पति सुनील कुमार महतो घर बिनटोली किसी विवाद में गुस्सा होकर गंगा नदी में कूद गई। गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ होने एवं तेज बहा के कारण महिला रेत मे बहते हुए काफी दूर पहुंच गई। इसी दौरान एक नाव पर सवार तीन युवा मछुआरे जो शनिवार की सुबह लगभग 4:00 बजे मछली मार रहे थे। बीच गंगा मे अहले सुबह जब चीख-पुकार सुनी,पहले तो डर गए। फिर महिला के बाल एवं बचाओ की आवाज सुनकर मछुआरों द्वारा गंगा से बाहर निकाला गया। जिसके बाद उसकी जान बच पाई।

Previous post दो गांजा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
Next post एक पेटी अंग्रेजी व 7 ली. देशी शराब शराब के साथ 4 गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial