अगलगी कांड में चार घर जले सभी सामान जलकर हुआ राख।
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
बड़झल्ला पंचायत के वार्ड नंबर आठ मरोचा गांव में बिजली के शार्ट सर्किट से सोमवार दोपहर आग लगने पर गरीब मजदूरों का चार घर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर किसी तरह काबू पाया गया अन्यथा दर्जनों घर जलकर राख हो जाता। समय पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने से आग की लपट अन्य घरों को नुकसान नहीं पहुंचा सका। अग्निकांड पिड़ितो की पहचान जामुन मंडल, किरण देवी, पारणी देवी, अनीता देवी के रूप में हुई है। इन्होंने लिखित आवेदन देकर अंचल एवं थाना में मुआवजा की मांग की है। पीड़ित जामुन मंडल ने बताया कि चारों घर के परिवार गरमा धान का बिचड़ा उखाड़ने एवं रोपनी के लिए बहियार में गयी थी। घर में आग लगने की खबर सुनकर दौड़ते हुए घर आई तो घर सहित सारा सामान जलकर राख हुआ देख छाती पीट-पीट कर रोने लगी। वार्ड सदस्य डॉ कैलाश मंडल ने अगलगी घटना की जानकारी अंचलाधिकारी एवं प्राणपुर थाना को दिया। घटनास्थल पर स्थानीय कर्मचारी दीप नारायण दिवाकर ने पीड़ित परिजनों से मिलकर अगलगी कांड में जले हुए सामग्रियों का जायजा लिया तथा सभी पीड़ित परिवारों को लिखित आवेदन प्राणपुर थाना एवं अंचलाधिकारी को देने को कहा। अंचलाधिकारी कुमार नलिनीकांत ने बताया कि बिजली के कारण चार घर सहित सारा सामान जलकर राख हो गया है। वहीं जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह प्रीत परिवार से बात किया। पिड़ित परिवारों को तत्काल प्लास्टिक मुहैया कराया जा रहा है।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
