May 25, 2026

भुमि विवाद जनता दरबार में एसडीएम एसडीपीओ कि उपस्थिति में चार मामलों का हुआ निष्पादन

Read Time:1 Minute, 14 Second

(रतन कुमार ओझा)

सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर थानास्तर पर जनता दरबार प्रति शनिवार निर्धारित है।इसी कड़ी मे आज शनिवार को मनिहारी थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में अनुमंडल पदाधिकारी एवं एसडीपीओ मनोज कुमार ने भी शिरकत की ।एसडीएम ने जनता दरबार में लंबित मामलों सहित मामले के निष्पादन की जानकारी ली।अंचलाधिकारी सुश्री निहारिका राय ने जानकारी दी कि शनिवार को दो नये मामले प्रतिवेदित हुए हैं ,जबकि पूर्व से लंबित चली आ रही चार मामलों का ऊभय पक्षों की सहमति से निष्पादन कर दिया गया है।इस मौके पर बड़ी संख्या मे ग्रामीण अंचलों से आये फरियादी एवं अंचल कर्मी मंटु कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार मौजूद रहे।

Previous post नल-जल विभाग के प्रति ग्रामीणों ने जताया आक्रोश जमकर किया नारेबाजी ।
Next post प्राणपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर 25 लीटर साथ एक बाईक जप्त।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial