May 25, 2026

प्राणपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर 25 लीटर साथ एक बाईक जप्त।

Read Time:1 Minute, 6 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ़)

प्राणपुर थाना क्षेत्र के मदन साही पुल के समीप शनिवार को गुप्त सूचना पर पुलिस ने एक मोटरसाइकिल से जा रहे शराब तस्कर को गिरफ्तारी की गई। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष रणजीत कुमार महतो ने बताया कि एवं एएसआई प्रसिद्ध कुमार ने एक मोटरसाइकिल चालक पर संदेह होने पर तलाशी ली और इनके पास थैला में रखा विदेशी शराब की बरामदगी हुई जिसका कुल मात्रा 25 लीटर हैं। अभियुक्त कि पहचान अमित कुमार उम्र 20 वर्ष पिता चक्रधारी महतो साकिन , देहारगंज थाना हसनगंज के रुप में हुई हैं। आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपी को मद्द निषेध धाराओं में मामला दर्ज करते हुए जैल भैज दिया गया है।

Previous post भुमि विवाद जनता दरबार में एसडीएम एसडीपीओ कि उपस्थिति में चार मामलों का हुआ निष्पादन
Next post भुमि विवाद निपटारा हेतु जनता दरबार का हुआ आयोजन तीन मामले निष्पादित ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial