June 19, 2026

बकरी दरवाजे पर जाने को लेकर विवाद में चार लोग गंभीर रूप से घायल

Read Time:2 Minute, 1 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के बसुहार मजदिया गांव में शनिवार की शाम बकरी दरवाजे पर चले जाने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में दो महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गंभीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार महिल कुमार मंडल की बकरी पड़ोसी बाबूलाल मंडल के दरवाजे पर चली गई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमला कर करने की बात बताई जा रही है। इस घटना में एक पक्ष से महिल कुमार मंडल (52 वर्ष) और उनकी पत्नी किरण देवी (45 वर्ष) तथा दूसरे पक्ष से बाबूलाल मंडल (40 वर्ष) और उनकी पत्नी मीता देवी (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।मारपीट की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और घायलों से घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

Previous post मक्का चोरी कांड का खुलासा, कुरसेला पुलिस ने तीन चोरों को किया गिरफ्तार
Next post कौओं की रहस्यमय मौत से कुरसेला में चर्चाएं गर्म वायरल संक्रमण की आशंका ने बढ़ाई चिंता
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial