मक्का चोरी कांड का खुलासा, कुरसेला पुलिस ने तीन चोरों को किया गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 के किनारे स्थित मक्का गोदाम से हुई बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 44 हजार नकद एवं एक पिकअप वाहन बरामद किया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अप्राथमिकी अभियुक्त धर्मवीर कुमार यादव, थाना अररिया, जिला खगड़िया, संजीव कुमार, भवानीपुर थाना नवगछिया, जिला भागलपुर तथा रंजन कुमार, थाना नवगछिया, जिला भागलपुर निवासी के रूप में की गई है।बता दे कि बीते 6 जनवरी की देर रात स्टेट हाईवे-77 के समीप मक्का व्यवसायी कैलाश भगत के मक्का गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरों ने गोदाम के अंदर पिकअप वाहन घुसाकर करीब दो पिकअप मक्का लोड कर फरार हो गए थे।घटना के बाद पीड़ित मक्का व्यवसायी कैलाश भगत ने कुरसेला थाना में लिखित आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और लगातार छापेमारी अभियान चलाया। इसी क्रम में पुलिस ने चोरी में शामिल तीनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
