मनिहारी मे दो की मौत एक लापता, खोजबीन जारी ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
रविवार सुबह मनिहारी कटिहार रेल मार्ग पर बाघमारा हाल्ट से तकरीबन दो सौ मीटर आगे सुबह 5बजे मनिहारी से कटिहार जानेवाली गाड़ी की चपेट मे आने एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी।मृतक का बांया पैर कटा हुआ है।सूचना पाकर मनिहारी जीआरपी पोस्ट प्रभारी महेन्द्र प्रसाद साह दलबल के साथ मौके पर घटना स्थल पहुंचे।मनिहारी थाना को सूचना श्री प्रसाद ने दी।मनिहारी थाना की पुलिस लाश को अपने कब्जे मे लेकर अग्रतर कार्वाई मे जुट गयी है।इसी तरह माघ पूर्णिमा के मौके पर गंगा स्नान करने आये चितरंजन प्रसाद सिंह,पिता राजेन्दप्रसाद सिंह लोहिया नगर कटिहार निवासी की मौत ठंठ लगने से हृदय गति रुक जाने से मौत हो गयी। रविवार को ही अपने परिजनों के साथ गंगा स्नान करने आये दो भाईयों मे से एक ऋषभ महतो 21वर्षीय युवक नहाने के दौरान लापता हैं।दूसरे भाई राहुल महतो को मौके पर बघार निवासी रतन यादव व अन्य के सहयोग से डूबने से बचा लिया गया।ऋषभ की नदी मे डूबने की आशंका के मद्देनजर नदी मे प्रशासन व गोता खोर की मदद से की जा रही है। स्थानीय प्रशासन के अधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ,बीडीओ रणधीर कुमार, अंचलाधिकारी राजेश रंजन,एस आई बिपिन कुमार, उमेश चंद्र पांडेय, स्थानीय गोताखोर, लापता युवक की नदी मे जोरशोर से खोजबीन करने के कार्य मे लगे हैं।
More Stories
विधान पार्षद एवं भुवन सहित पांच चुने गए चैम्बर कॉ- आप्सन
( कटिहार|डेस्क) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कटिहार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की हुई बैठक...
हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार...
एनएच-31 पर कुरसेला पुलिस का विशेष वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच
(राजशेखर जयसवाल) कटिहार-पूर्णिया-भागलपुर सीमा क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-31 पर कटरिया पिकेट के समीप कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व...
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
