चार युवकों की डुबने से हुई मौत प्रशासन हुई मुस्तैद ।
सूरज कुमार सिंह (बरारी)
बरारी प्रखंड के बरारी थाना क्षेत्र का काढ़ागोला गंगा घाट प्रसिद्ध तथा ऐतिहासिक घाट रहा है, जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा में स्नान ,पूजा,पाठ करने काढ़ागोला घाट पहुंचते हैं, तथा हर वर्ष सावन के प्रत्येक सोमवारी को हजारों की संख्या में कांवरिया काढ़ागोला गंगा घाट पहुंचकर गंगा में स्नान कर जल लेकर विभिन्न शिवालयों के लिए प्रस्थान करते हैं, इसी संदर्भ में 10 जुलाई को सावन के पहले सोमवारी को लेकर हजारों की संख्या में कावड़िया व श्रद्धालु काढ़ागोला गंगा घाट पहुंचे थे, जिसको लेकर किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी, जिस कारण सावन के पहले सोमवारी को ही एक बड़ी घटना घट गई, जहां की कोढ़ा प्रखंड के खेरिया गांव से आए कांवरियों के एक ग्रुप का एक बच्चा गंगा में डूबने लगा, जिस को बचाने में 6 लोग देखते ही देखते गंगा में डूब गए, जिसके बाद वहां मौजूद कुछ नाविकों के द्वारा 2 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण 4 बच्चों को अपनी जान गवानी पड़ गई , यदि पहले से सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए गंगा में ब्रैकेटिंग होती और एनडीआरएफ या फिर एसडीआरएफ की टीम मौजूद रहती तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती, लेकिन इतनी बड़ी घटना घटने के बाद बरारी प्रशासन मुस्तैद दिखा और दूसरे सोमवारी आने से पहले गंगा नदी में ब्रैकेटिंग कर दी गई साथ ही एसडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है ताकि कोई अनहोनी होने से बचाया जा सके ।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई नशे में धराए 6 शराबी गिरफ्तार, आजमपुर गोला से 12.775 लीटर विदेशी शराब जब्त
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम लेलहा चौक नवाबगंज...
चार वर्षों की सफल सेवा के बाद जीविका BPM ब्रजेश कुमार को भावभीनी विदाई
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जीविका मनिहारी के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) श्री ब्रजेश कुमार के बांका जिले के अमरपुर प्रखंड...
गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब के साथ युवक गिरफ्तार, फरार अभियुक्त भी दबोचा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों...
भूमि विवाद में हसुआ के वार से युवक गंभीर घायल, दो गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबादनगर पंचायत क्षेत्र के पासवान टोला गांव में रविवार रात करीब नौ बजे भूमि विवाद को...
किशनगंज हाई स्पीड कॉरिडोर (एक्सप्रेसवे) सीमांचल के विकास का नया अध्याय लिखेगा : विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी
कटिहार सहित सीमांचल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, आधुनिक सड़क संपर्क, औद्योगिक प्रगति एवं आर्थिक समृद्धि की दिशा में एक ऐतिहासिक...
