छह पंचायतों में किया गया सोशल ऑडिट।
संजय कुमार (कोढ़ा)
कोढ़ा प्रखंड के छह पंचायतों में वरीय अधिकारी के देख रेख में सोशल ऑडिट का कार्य किया गया। जिसका की बिंदुवार डाटा लेकर इस कार्य को संपन्न कराया गया। जिसमें मुख्य रूप से रामपुर पंचायत के मुखिया निर्मल हेंब्रम उप मुखिया प्रतिनिधि बबलू यादव, पी आर एस मनोज कुमार उत्तरी सिमरिया पंचायत के मुखिया ज्ञानचंद मंडल पी आर एस सुशांत कुमार राज, दक्षिणी सिमरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि डॉक्टर मोहम्मद इशा,संदलपुर पंचायत के मुखिया सुंदर यादव , रौतारा पंचायत के मुखिया मर्जिया खातून ,राजवाड़ा पंचायत के मुखिया अनवारा खातून , पी आर एस मोहम्मद मुल्तान अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों से संबंधित 4 योजनाओं में से मनरेगा, जनवितरण प्रणाली, लोहिया स्वक्ष बिहार अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए कार्यों का सोशल ऑडिट का कार्य किया गया। टीम लीडर मोहम्मद अकबर दक्षिणी सिमरिया, शिवशंकर राजवाड़ा, मोहम्मद रमजान उत्तरी सिमरिया,अक्षय रामपुर , मोहम्मद रकीबुल संदलपुर , ब्रह्मदेव रौतारा ने बताया गया कि यह सोशल ऑडिट का कार्य दिनांक 12 जुलाई 2023 से आरंभ होकर 16 जुलाई 2023 तक चला एवं 17 जुलाई 2023 को जनसुनवाई का कार्य संपन्न हुआ । वहीं जनसुनवाई में ग्रामीन को अध्यक्ष के रूप चयनित किया गया। जनसुनवाई के दौरान समाजसेवी रंजीत कुमार, हेमंत रविदास, अनिल कुमार यादव, राजेश चौधरी ,पंचायत जन वितरण प्रणाली के सभी दुकानदार,पी आर एसस्वक्षताग्राही,व पंचायत के कई वार्ड सदस्य एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
More Stories
किशनगंज हाई स्पीड कॉरिडोर (एक्सप्रेसवे) सीमांचल के विकास का नया अध्याय लिखेगा : विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी
कटिहार सहित सीमांचल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, आधुनिक सड़क संपर्क, औद्योगिक प्रगति एवं आर्थिक समृद्धि की दिशा में एक ऐतिहासिक...
सर्पदंश ने छीन ली मासूम की मुस्कान, 4 वर्षीय ईशू की मौत से पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बाघमारा में सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। कुमारीपुर निवासी...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने दक्षिणी कांटाकोश में सहयोग शिविर का लिया जायजा, विद्यालय में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी परखी।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के दक्षिणी कांटाकोश में मंगलवार को सरकार के दिशा-निर्देश पर सहयोग शिविर का आयोजन...
मनिहारी के पूर्व टोला में करंट से दर्दनाक हादसा: बच्चे को बचाने गए चाचा-चाची की मौत, बच्चे की हालत खतरे से बाहर
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर क्षेत्र के पूर्व टोला में शनिवार को करंट लगने से एक दर्दनाक हादसा हो...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कामयाबी: तीन घंटे में लूटकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले की मनिहारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी से...
ग्राम रक्षा दल प्रशिक्षण सूची में हेरफेर का आरोप: विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने जांच की मांग की, डाटा ऑपरेटर पर पैसे लेकर दूसरी सूची भेजने का आरोप।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबाद प्रखंड में ग्राम रक्षा दल के प्रशिक्षण के लिए भेजी गई सूची में हेरफेर का...
