साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़नेवाले अपने नापाक मंसूबे में कामयाब नही होंगे— एसडीएम
पब्लिक न्यूज़ 24 । मनिहारी
मनिहारी प्रखंड क्षेत्र के मनोहरपुर पंचायत के रतनपुर भूईयांटोला सड़क किनारे स्थित महावीर स्थान में स्थापित बजरंगबली की प्रतिमा को बीती रात कुछ शरारती तत्वों द्वारा खंडित कर दिये जाने की जानकारी मिलते ही आप पास के ग्रामीण उग्र हो गये।आस पास के गांवों से हजारों की संख्या में आये लोग सड़क पर टायर जलाकर व बास बल्ला लगाकर सड़क बाधित कर मूर्ति विखंडित करनेवाले की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। प्रशासन की इसकी भनक लगते ही अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार भागे भागे रतनपुरा भूईयांटोला पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।इस बीच मनिहारी, मनसाही एवं अमदाबाद थाने की पुलिस सहित जिले से अतिरिक्त पुलिस बल को बुला ली गयी थी। मंदिर में बजरंगबली की सेवा मे लगे योगी भूईयां ने बताया कि प्रत्येक दिन की भांति जब वह रविवार को अहले सुबह महावीर मंदिर पहुंचे तो हनुमान की प्रतिमा खंडित देखा ।मूर्ति का सिर धड़ से तोड़ डाला गया था। इसकी सूचना वह ग्रामीण सहित पंचायत की मुखिया शबनम कुमारी को दी।मुखिया प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष ललन यादव भी मौके पर पहुंचकर स्थानीय प्रशासन को सूचित किये । प्रशासन ने त्वरित एक्शन लेते हुए सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की शरारती तत्वों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। जिले से पहुंचे बजरंग दल के जिला प्रमुख पवन पोद्दार, अनेष सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मूर्ति विखंडित करनेवालों की पहचान कर उचित कार्वाई की मांग की है। ग्रामीणों , प्रबुद्ध जनों ,जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दी है। एसडीएम कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि सामाजिक सदभाव के बिगाड़ने की शरारती तत्वों के मंसूबे कामयाब नही होंगे।उन्होंने जानकारी दी की दण्डाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की प्रति नियुक्ति मंदिर परिसर मे कर दी गयी है। मुखिया प्रति निधि ललन यादव, नगर मुख्य पार्षद लाखो यादव, स्थानीय प्रशासन के पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार, बीडीओ रणधीर कुमारी, सीओ विवेक आनंद , थानाध्यक्ष रामविलास सिंह, एस आई रंजय सिंह, विपिन कुमार, समाजसेवी विकटर झा, पवन पोद्दार, सहित सैकड़ो ग्रामीणों की मौजूदगी मे निर्णय लिया गया कि जल्द ही धर्माचर्यों द्वारा वैदिक रीति से बजरंगबली की नयी प्रतिमा स्थापित कर उसकी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। जनप्रतिनिधियों व प्रशासन की मद्द से उक्त स्थल पर झोपड़ी नुमा महावीर मंदिरों की जगह ईंट निर्मित सुन्दर मंदिर भी बनाया जाएगा।एसडीएम व एसडीपीओ ने आमजन से सामाजिक सौहार्द बनाये रखने की अपील की। मूर्ति विखंडित किये जाने से लोगों मे रोष है।लेकिन प्रशासन की ओर से स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है।साथ सामाजिक सौहार्द में खलल डालनेवाले की प्रशासन की ओर से सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
