October 30, 2026

रामपुर में मुफ्त जांच चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन।

Read Time:2 Minute, 54 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रामनगर बंसी विद्यालय में परिसर में सोमवार को हैल्पस्टर आर्गेनाईजेशन फ्री मेडिकल कैम्प मुफ्त जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में जनरल फिजिशियन डॉ पीके शर्मा, सहायक के रूप आशीष कुमार, रवि कुमार आदि थे रहें। इस दौरान क्षेत्र की महिला-पुरुष बच्चें पहुंच कर अपने स्वास्थ्य की जांच कराया। संस्था के सहायक रवि कुमार ने कहा कि मेडिकल कैंप में सर्टिफिकेट डॉक्टर द्वारा फ्री हेल्थ चेकअप एवं आधी कीमत पर दवाई उपलब्ध कराई जाती है। जिसे सभी वर्ग के लोगों को मदद मिल सकें। उन्होंने कहा कि ब्लड प्रेशर, शुगर नॉर्मल रूटीन जांच संस्था के द्वारा किया जा रहा है। पिछले तीन साल से यह संस्था स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करतें आ रही है। करोना काल के समय भी। इस संस्था की ओर से लोगों को काफी मदद पहुचाया गया था। इस संस्था की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के गांव पहुंचकर शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराती है। और मरीजों के सही रोकथाम इलाज किया जाता है। डॉ. पीके शर्मा ने लोगों का स्वास्थ्य का जांच किया। जांच के दौरान उन्होंने लोगों को कई उचित सलाह भी दिया। इसके साथ-साथ आवश्यक दवाएं भी दी। लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कहा कि लोगों को अपनी स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहना चाहिए। क्योंकि समय पर छोटी बीमारियों का भी इलाज नहीं होने पर बीमारी गंभीर हो जाती है। पैसे के अभाव में लोग समय पर छोटी बीमारियों का इलाज नहीं करा पाते हैं। जिसके कारण आगे चलकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं आर्थिक रूप से काफी नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए लोगों को पहले ही इलाज करा लेना चाहिए। करीब सैकड़ों मरीजों का स्वास्थ्य की जांच किया गया। शिविर को सफल बनाने में अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहें।

Previous post स्वच्छता अभियान के तहत डस्टबिन का हुआ वितरण ।
Next post अचानक बदले मौसम से उड़े घरों के टीन, कई इलाकों में हुई तेज बारिश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial