October 30, 2026

अचानक बदले मौसम से उड़े घरों के टीन, कई इलाकों में हुई तेज बारिश

Read Time:2 Minute, 9 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड अंतर्गत मंगलवार की सुबह को तेज हवा-आंधी के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। पूरे दिन आसमान में काली बदल छाया रहा और धीरे धीरे हवा भी चल रहा था। हालांकि की पिछले दो दिनों से मौसम में परिवर्तन हुआ है। बीते समय से भीषण धूप गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहें थे। लेकिन अब बारिश का मौसम शुरू होने से इसका असर और अधिक बढ़ गया है। जिला के विभिन्न स्थानों पर तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। आसमान से अचानक बरसी आफत ने कई लोगों के घरों की छतें गायब कर दी। क्षेत्र में चली तेज हवा-आंधी से कई ग्रामीणों के घरों की टीन छप्पर उड़ गई। मंसूरगंज गावों में मो हबीब मियां, मो मोजीम, मो मुस्ताक आलम के मकान में लगी टीनशेड की छत उड़ गई। पीड़ित ने बताया कि उसे करीब हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। इसी तरह कई ग्रामीण गावों के घर के टीनशेड भी हवा-आंधी में उड़ गए। और बिजली गुल हो गई, अचानक हवा-आंधी चलने से अफरा-तफरी की स्थिति देखने को मिली। मौसम में बदलाव आने के साथ बारिश होने से गर्मी का असर भी कम हो गया है। तापमान में गिरावट आ गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। तापमान में कमी आने से लोगों ने भीषण गर्मी से राहत महसूस की है। जून माह से वर्षाकाल का आरंभ माना जाता है, जिससे अब बारिश का दौर शुरू होने के साथ ही किसान खरीफ फसलों की बुवाई की तैयारियों में जुट गए हैं।

Previous post रामपुर में मुफ्त जांच चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन।
Next post राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial