बलरामपुर गोलिकाडं में पूर्व जिला परिषद ख्वाजा शाहिद को प्राथमिकी में नामजद करने को लेकर समर्थकों में रोष, किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन ।
बलरामपुर प्रखंड के तेलता ओपी क्षेत्र में संजीव मिश्रा गोलीकांड में दर्ज किए गए प्राथमिकी में सुरजापुरी जन क्रांति मोर्चा के संयोजक ख्वाजा शाहिद को नामजद करने से लोगों में काफी आक्रोश है । इसको लेकर सोमवार को सुबह पूर्व जिला परिषद सुनील चौधरी की अध्यक्षता में रहमानपुर खानकाह तकिया शरीफ़ परिसर में स्थानीय समर्थकों एवं जनप्रतिनिधियों ने एक बैठक आयोजित किया । जिसमें उपस्थित लोगों ने कहा कि ख्वाजा शाहिद स्वच्छ छवि के इंसान हैं परंतु इन्हें राजनीतिक साजिश के तहत इस गोलीकांड में आरोपी बनाया गया है जो निंदनीय है। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने एक सुर में इस गोली कांड को लेकर काफी निंदा की तथा संजीव मिश्रा पर हुए गोलीकांड में उच्च स्तरीय जांच कराते हुए अविलंब दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही प्रशासन से मांग किया कि निर्दोषों को इस कांड में न फसाया जाए अन्यथा आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा। वही पूर्व मुखिया सह राजद नेता तनवीर आलम ने बताया कि हम सब पुलिस प्रशासन पर पूर्ण भरोसा रखते हैं इसलिए इंसाफ के लिए प्रशासन से निष्पक्ष जांच करते हुए ही कार्रवाई करने का अपिल है। इस अवसर पर इमादपुर मुखिया मोअजम हुसैन , मो सैयद आलम, शबाब आलम, मोहिद आलम, कदमगाछी मुखिया अफसर आलम, सुधानि मुखिया प्रतिनिधि तनवीर समसी, मो शमशेर आलम, आजाद आलम, मसुद आलम सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
मनिहारी घाट पर डीएम-एसपी ने लिया सुरक्षा व सुविधाओं का जायजा
रतन कुमारओझा( मनिहारी) गंगा तट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस...
एक राखी पर्यावरण के नाम, पेड़-पौधों को बांधकर बच्चों ने लिया संरक्षण का संकल्प
डेस्क(हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर “एक राखी पर्यावरण के...
महुअर में कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ, एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल ने किया उद्घाटन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के महुअर में बोल बम एवं कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लगाए गए...
पोठिया में टोटो की सीट फाड़ने के आरोप में 13 वर्षीय किशोरी की मौत, मारपीट का आरोप
मो0 काजु (कुर्सेला) पोठिया थाना क्षेत्र के लोहनी रुचिदेव शिमरिया गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर...
कटिहार-मनिहारी सड़क पर भीषण हादसा, कांवरिया दंपती गंभीर
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार-मनिहारी मुख्य सड़क पर गुरुवार देर शाम मनिहारी थाना क्षेत्र के पागलबारी गांव के समीप एक...
रक्षाबंधन पर फलका बाजार में उमड़ी भीड़, घंटों जाम से थमी रफ्तार
मो0 काजु (फलका) भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के पर्व रक्षाबंधन को लेकर गुरुवार को फलका बाजार में उत्साह...

