May 2, 2026

उप्र के हरिद्वार में तथाकथित धर्म संसद के आयोजकों के खिलाफ भाकपा माले ने किया प्रदर्शन ।

Read Time:1 Minute, 57 Second

उत्तर प्रदेश के हरिद्वार में तथाकथित धर्म संसद के आयोजकों और सांप्रदायिक उन्माद फैलाने वाले के द्वारा मुसलमानों का कत्लेआम वाले बयान के विरोध में सोमवार को बारसोई के ब्लॉक चौक में भाकपा माले के बैनर तले विधायक महबूब आलम की नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार से मांग किया कि बयान देने वाले को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। क्योंकि इस तरह के धार्मिक आलोचना करना उचित नहीं है । इसके समाज में दुष्परिणाम देखने को मिल सकता है। हमारे समाज में सभी समुदाय के लोग भाईचारे से जीवन यापन करते आए हैं। इस तरह के मामले होने से भाईचारे में खटास उत्पन्न होती है जो न देश के लिए अच्छा है न समाज के लिए। वही विधायक आलम ने कहा कि किसी एक कौम को टारगेट कर कर उत्तर प्रदेश के चुनाव जीतने की तैयारी है जिसे हम हिंदुस्तान वासियों को कामयाब होने नहीं देना है उन्होंने कहा कि ऐसे मंसूबे रखने वालों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए ताकि उनका मंसूबा कामयाब ना हो। प्रदर्शन करने वालों में काजिम इरफानी, मुखिया नियाज अहमद अंसारी, सोनु यादव, शिव कुमार यादव, काजी सहबाज, गुलजार, मेराज, मो मुस्लिम, अयूब मुखिया, आसमा खातून, मुखिया मो० मोअज्जम, मेराजुल सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Previous post चार सूत्री मांगों को लेकर जाप (लो०) पार्टी का राज्यव्यापी चक्का जाम ।
Next post बलरामपुर गोलिकाडं में पूर्व जिला परिषद ख्वाजा शाहिद को प्राथमिकी में नामजद करने को लेकर समर्थकों में रोष, किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial