October 25, 2026

फलका में अग्निपीड़ितों से मिले जाप सुप्रीमो ।

Read Time:2 Minute, 0 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

जन अधिकार पार्टी (लो०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव फलका पहुंचकर अग्निपीड़ितों से मुलाकात कर आर्थिक मदद करते हुए कई राहत सामग्री भी वितरण किया साथ ही आगे भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बताते चलें कि बीते दिनों फलका प्रखंड क्षेत्र में आग लगने से कई घर जलकर राख हो गए थे जबकि लाखों का नुकसान हुआ था। इसी क्रम में कटिहार दौरे पर पहुंचे जाप सुप्रीमो ने फलका पहुंचकर सभी पीड़ित परिवारों से मिलकर जहां आर्थिक सहयोग किया। वहीं राहत सामग्री का भी वितरण किया। इस दौरान जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि इस अगलगी की घटना की जानकारी मुझे मिली और आज सभी अग्नि पीड़ितों से मिलकर हर संभव आर्थिक सहयोग के साथ-साथ आगे भी मदद का आश्वासन दिया हैं। उन्होंने इस अगलगी की घटना के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए सभी के क्षतिपूर्ति के लिए संबंधित पदाधिकारियों से भी बात किया। मौके पर जाप जिलाध्यक्ष अरूण सिंह,प्रदेश महासचिव नैयर मसूद खान, वकील दास,अनिल साह,फलका प्रखंड अध्यक्ष मो० तफसील, राजेश यादव,नजीर हुसैन,अनिल कुमार,शुभम सिंह,अब्दुल शकीम, अनुपम कुमार सहित बड़ी संख्या में कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जाप नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद थे।

Previous post फायरिंग को लेकर पुलिस अधीक्षक को दिया आवेदन ।
Next post लोहिया स्वच्छता अभियान को लेकर कचरा वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial