July 26, 2026

जनता दरबार में तीन मामले का हुआ निष्पादन।

Read Time:58 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

भूमि विवाद को लेकर थाना प्रांगण में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आठ मामलों पर सुनवाई अंचल पदाधिकारी चंदन कुमार एवं थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव ने किया। सीईओ ने बताया कि जनता दरबार में आठ आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसमें कि दोनों पक्षों के सहमति से तीन मामले का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया है। शेष बचे पांच मामलों से जुड़े आवेदन कर्ताओं को अगली जनता दरबार में आवश्यक कागजात दुरुस्त कर पहुंचे को कहा गया है । इस मौके पर फरयादि आशा देवी, भोला गुप्ता, शंभू मंडल, एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि ग्रामीण मौजूद थे।

Previous post छठ एवं दीपावली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
Next post जुआ एवं सट्टेबाजी की जानकारी पुलिस प्रशासन को दें —- थाना अध्यक्ष
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial