September 4, 2026

मनसाही के काशीपुर फुलहरा में कर्मा पर्व का भव्य आयोजन

Read Time:1 Minute, 56 Second

(मनिहारी/मनसाही) रतन कुमार ओझा

बुधवार को मनसाही प्रखंड क्षेत्र के काशीपुर फुलहरा में उराँव आदिवासी कर्मा पूजा समिति द्वारा कर्मा पर्व का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत राज फुलहारा के वर्तमान मुखिया बबलू सोरेन, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सोरेन, प्रदेश महासचिव मनोज मुर्मू, प्रदेश सचिव हीरा उराँव, प्रदेश सलाहकार रमेश खलखो, कटिहार के जिला अध्यक्ष सिनोद उराँव, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय कुजूर, जिला सचिव संजय तिर्की, चित्तरंजन कुजूर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद (युवा प्रकोष्ठ) कटिहार के जिला अध्यक्ष सिनोद उराँव ने उपस्थित ग्रामीणों को बताया कि कर्मा पूजा न केवल बिहार में, बल्कि झारखंड, छत्तीसगढ़, असम और पश्चिम बंगाल में भी मनाई जाती है। मुख्य रूप से आदिवासी समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले इस पर्व में कर्मा देवता की पूजा की जाती है। इस पूजा के दौरान अविवाहित लड़कियाँ उपवास रखती है और आदिवासी पुजारी पूजन-अनुष्ठान करते हैं। कर्मा पूजा के दिन लोग सामूहिक नृत्य और गायन के साथ उत्सव का आनंद लेते हैं।

Previous post मनिहारी पुलिस ने 32 लीटर देशी शराब बरामद किया
Next post आगामी ईद मिलादुन्नबी को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई आयोजित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial