September 5, 2026

आगामी ईद मिलादुन्नबी को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई आयोजित।

Read Time:1 Minute, 12 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

आगामी ईद मिलादुन्नबी को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर एसडीएम दिक्षीत स्वेतम एवं एसडिपिओ अजय कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों के साथ एक शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा रूट लाइनिंग, डीजे, दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनुक्ति हेतु चिन्हित स्थल इत्यादि विषयों पर सुझाव एवं विचार विमर्श किया। इस अवसर पर भूमि सुधार उपसमाहर्ता श्रीमती प्रियंका , प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिओम शरन, भाजपा नेता वरुण झा, जदयू नेता रौशन अग्रवाल, ख्वाजा शाहिद, माले नेता मो यासिन, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह सहित अनुमंडल के अन्य जनप्रतिनिधिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Previous post मनसाही के काशीपुर फुलहरा में कर्मा पर्व का भव्य आयोजन
Next post भूमि सर्वेक्षण कार्य को ले अधिकारियों ने विधायक के साथ की बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial