बाढ़ के बीच स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी: 6 मेडिकल कैंप और 2 नाव एंबुलेंस से पहुंच रहा इलाज।
मो0 काजु (फलका)
गंगा और कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित कुरसेला के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग ने राहत और चिकित्सा सेवाओं को तेज कर दिया है। लोगों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए छह स्थानों पर मेडिकल कैंप संचालित किए जा रहे हैं, जबकि दो मेडिकल नाव एंबुलेंस के जरिए उन गांवों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं, जहां सड़क संपर्क पूरी तरह बाधित हो चुका है।स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार बाढ़ प्रभावित बस्तियों में पहुंचकर मरीजों की जांच कर रही है। अब तक मेडिकल कैंपों और नाव एंबुलेंस के माध्यम से करीब 650 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। नाव एंबुलेंस के माध्यम से करीब 30 मरीजों और गर्भवती महिलाओं की जांच की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष निगरानी में रखा है। जरूरत पड़ने पर ऐसे मरीजों को सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुंचाने की भी व्यवस्था की गई है।कुरसेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल स्वयं पूरे अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को निर्बाध बनाए रखने के लिए चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम लगातार कार्य कर रही है। नाव एंबुलेंस में जांच और दवा की सुविधा उपलब्ध है तथा सुरक्षित प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई है।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
