May 27, 2026

कदवा के पूर्व प्रमुख रवि साह को भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोनीत करने से हर्ष

Read Time:3 Minute, 0 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की सहमति से एवं उपस्थित प्रादेशिक नेतृत्व के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के नए सत्र हेतु जिला के पदाधिकारी की गई घोषणा। प्रदेश जिला नेतृत्व में कटिहार जिला भाजपा कमेटी में कई जगहों को स्थान मिला है। जिससे भाजपा परिवार में काफी हर्ष व्याप्त है। जिला उपाध्यक्ष कदवा प्रखंड के पूर्व प्रमुख रवि साह सहित सीमा झा,शोभा जयसवाल, राधवेंद्र प्रताप, प्रेम प्रकाश चौधरी, आलोक मंडल, अशोक गुप्ता प्रकाश शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। आपको बताते चलें कि कदवा प्रखंड अंतर्गत सनौली निवासी रवि साह लंबे अरसे से समाज सेवक के रूप में जुड़े हुए हैं। इन्होंने अपनी पूरा जीवन समाज सेवा में न्योछावर कर दिया है। यह समाज सेवा में इतना अग्रणी भूमिका निभाई हैं कि यह पहचान के मोहताज नहीं है। समाज सेवा करते-करते इन्हें राजनीतिक में प्रवेश किया और राजनीतिक क्षेत्र में यह पिछले कई दशक से अपना सेवा दे रहे हैं। उनकी पत्नी सीता देवी कदवा प्रखंड में प्रमुख पद पर रह चुकी हैं। वर्तमान में सीता देवी उप प्रमुख पद पर आसीन हैं। रवि साह कदवा प्रखंड में प्रमुख रह चुके हैं। यह बीजेपी में रहकर पार्टी के हित में दिन-रात लगे रहते हैं। इनका व्यवहार समाज के हर प्रति सरल और सहज है। यह सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। इनके प्रति आम लोगों का आस्था जुड़ा हुआ है। कदवा प्रखंड के पूर्व प्रमुख रवि साह को उपाध्यक्ष बनाए जाने से कदवा प्रखंड के भाजपा नेताओं ने काफी हर्ष एवं उत्साह है। बधाई देने का सिलसिला जारी है। प्रदेश व जिला कमेटी ने महामंत्री के रूप में रामनाथ पांडे, सौरव मालाकार, गोविंद अधिकारी को बनाया है। मंत्री के रूप में मंजू चंद्रवंशी, धर्मनाथ तिवारी, सविता शर्मा, गौरव पासवान, संजय मंडल,डिस्कीट एंगमो, नेहा किरण,हरमेन्द्र यादव पिंटू, कोषाध्यक्ष विनीता वाधवानी, कार्यालय मंत्री अजय दास एवं सुमन श्रीवास्तव को बनाया है।

Previous post पू. सी. रेलवे के महाप्रबंधक ने रेल बुनियादी संरचना के कार्य प्रगति का निरीक्षण किया
Next post बलरामपुर विधानसभा के भाजपा नेता पिंटू यादव को जिला मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial