May 27, 2026

बलरामपुर विधानसभा के भाजपा नेता पिंटू यादव को जिला मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह।

Read Time:1 Minute, 58 Second

बारसोई (मनोरंजन साहा)

बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के बारसौई स्टेशन निवासी भाजपा नेता पिंटू यादव को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज राय द्वारा कटिहार जिला के मंत्री मनोनीत करने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी खुशी की माहौल देखने को मिल रहा है।बताते चले कि काफी लंबे समय से भाजपा के लिए कर्मठ और जुझारू नेता के रूप में बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव का दौरा करते रहते हैं जन समस्या को उठाते हैं इसी को देखते हुए प्रदेश के नेताओं के द्वारा एक बार पिंटू यादव को बड़ी जिम्मेवारी दी गई है,वहीं भाजपा नेता पिंटू यादव ने बताया कि में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और सभी नेता एवं आलाकमान का आभार प्रकट करता हूं कि मुझ पर विश्वास किया है और उस पर में खड़ा उतारूंगा और पार्टी के लिए अच्छे काम करने का विश्वास दिलाता हूं।इस अवसर पर भाजपा नेता वरुण झा, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, मंडल अध्यक्ष मंटू दास, मंडल अध्यक्ष राजकुमार दास, मंडल अध्यक्ष पंचानन झा ,पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय कुमार साह, प्रदीप सरकार, अमल बोशाक, मिहिर मुखर्जी,समीर चंद्र, सौरव यादव ने प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व को बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद किया।

Previous post कदवा के पूर्व प्रमुख रवि साह को भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोनीत करने से हर्ष
Next post एक बच्ची को डूबने से बचाने के दौरान यूवक की हुई मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial