August 28, 2026

हेल्थ वेलनेस सेंटर का केहुनिया पंचायत में फीता काट कर किया उद्घाटन।

Read Time:1 Minute, 48 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

प्रखंड क्षेत्र के कैहुनिया पंचायत अंतर्गत सतारे गांव में हेल्थ वेलनेस सेंटर कैहुनिया का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह, महिला मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री निशा सिंह के द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि प्राणपुर प्रखंड के कैहुनिया पंचायत मनिहारी प्रखंड के सीमारेखा पर अवस्थित है, प्राणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंबी दूरी रहने के कारण विभिन्न तरह का समस्या उत्पन्न हो जाती थी, जिसको मध्य नजर रखते हुए भारत सरकार एवं बिहार सरकार के द्वारा थ्री वेड 7 / 24 आवर्स चालू रहने के लिए लाखों रुपए की लागत से हेल्थ वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया गया, इस मौके पर पुर्व मुखिया शिवदेव झा, मुखिया अब्दुल हनान, सरपंच निरज कुमार मंडल, समिति प्रतिनिधि विजय केवट ,भाजपा प्रखंड महामंत्री कृष्ण मोहन शाह,निपपम उपाध्याय, चन्दन सिंह, इन्द्र भूषण कुमार,बीडीओ मनीषा कुमारी, सीओ शिखा कुमारी डाक्टर अभिनंदन कुमार स्वास्थ्य प्रबंधक ब्रजेश रंजन के साथ दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Previous post मनिहारी के बैंक ऑफ इंडिया में ऋणधारकों से दलाली का खेल, आत्महत्या की कगार पर पहुंचे व्यापारी।
Next post हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने रखा उपवास, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial