August 28, 2026

हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने रखा उपवास, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना।

Read Time:58 Second

रतन कुमार ओझा ( मनिहारी)

प्रखंड क्षेत्र में हरितालिका तीज के अवसर पर सुहागिनों ने परिवार की मंगलकामना और पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखा। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर पूजा-अर्चना की और भगवान शिव-पार्वती की आराधना की। निर्जला व्रत रखते हुए उन्होंने विशेष रूप से पार्वती माता के कठिन तप का स्मरण किया। विभिन्न मंदिरों और घरों में पुजा का आयोजन किया गया। इस व्रत को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया, जिसमें उन्होंने एक-दूसरे को तीज की बधाई दी और उत्सव का आनंद लिया। तीज का पर्व विवाहित महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है।

Previous post हेल्थ वेलनेस सेंटर का केहुनिया पंचायत में फीता काट कर किया उद्घाटन।
Next post कटिहार मंडल कारा में डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण, मोबाइल और ब्लेड बरामद।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial