सरकारी तालाब में कचरे का अंबार, हल्की बारिश में जलमग्न हो जाती है मुख्य सड़कछठघाट के आसपास पसरी गंदगी से ग्रामीण परेशान, जलनिकासी व्यवस्था पर उठे सवाल; साफ-सफाई और स्थायी जलनिकासी की मांग
हसन रजा (आबादपुर)
बारसोई प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर हाटखोला स्थित सरकारी तालाब इन दिनों बदहाल स्थिति का सामना कर रहा है। तालाब में बने छठघाट और उसके आसपास जगह-जगह कचरा जमा होने से पूरा इलाका गंदगी की चपेट में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी तालाब जहां साफ-सफाई और सार्वजनिक उपयोग के लिए महत्वपूर्ण है, वहीं नियमित सफाई के अभाव में अब यह धीरे-धीरे कचरा जमा होने का स्थान बनता जा रहा है।ग्रामीणों के अनुसार छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस घाट का उपयोग करते हैं, लेकिन पूजा के बाद घाट और उसके आसपास की समुचित सफाई नहीं होने से कचरा लंबे समय तक पड़ा रहता है। प्लास्टिक, घरेलू कचरा और अन्य गंदगी के कारण तालाब के आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि समय-समय पर सफाई नहीं होने के कारण समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब के आसपास जमा कचरा और अव्यवस्थित जलनिकासी व्यवस्था बारिश के पानी की निकासी में बाधा बन रही है। यदि समय रहते नालियों और जलनिकासी के रास्तों की सफाई नहीं कराई गई तो बरसात के दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं पंचायत प्रतिनिधियों से सरकारी तालाब और छठघाट के आसपास जमा कचरे को तत्काल हटाने, नियमित साफ-सफाई कराने तथा जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है।
More Stories
कटिहार में 262 वाहनों का चालान, 10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का विशेष वाहन जांच अभियान जारी है।...
बारसोई-स्टेशन सड़क का विधायक संगीता देवी ने किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत का दिया निर्देश
मो0 सनाउल्लाह| (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई बाजार से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को...
फलका में 2.20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के निसुंद्रा बंगाली टोला में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते...
आबादपुर की राजस्व कचहरी खंडहर में तब्दील, जीर्णोद्धार की मांग तेज
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना के समीप स्थित प्राचीन राजस्व कचहरी भवन आज जर्जर होकर खंडहर में...
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी लगाने पर जोर।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति...
हटिया घाट पर गंगा में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी के हटिया घाट पर गंगा नदी में डूबने से आशु चौधरी (24) की मौत हो...
