भूमिहीनों ने आवासीय भूमि बंदोबस्ती के लिए सीओ को दिया आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी अंचल क्षेत्र के बन्दावन गांव निवासी भूमिहीन जशा सूई ने आवासीय भूमि उपलब्ध कराने की मांग को लेकर अंचल पदाधिकारी को आवेदन सौंपा है। उन्होंने प्रशासन से नियमानुसार निर्धारित डिसमिल जमीन बंदोबस्त करने की गुहार लगाई है।आवेदन में जशा सूई, पति/पिता जीतू मुर्मू, निवासी बन्दावन, पंचायत मुलेसनगर ने बताया कि उनका परिवार गरीब और भूमिहीन है। परिवार के पास रहने के लिए अपनी कोई जमीन नहीं है। ऐसे में वे लंबे समय से बिहार सरकार की जमीन पर घर बनाकर रह रहे हैं। इसके बावजूद अब तक उन्हें आवासीय भूमि बंदोबस्ती का लाभ नहीं मिल सका है।आवेदिका ने अंचल पदाधिकारी से मामले की जांच कर नियमानुसार पात्रता के आधार पर उनके नाम आवासीय भूमि बंदोबस्त करने की मांग की है। आवेदन में संबंधित भूमि की चौहद्दी का भी उल्लेख किया गया है। परिवार को उम्मीद है कि प्रशासन की पहल से उन्हें रहने के लिए सुरक्षित जमीन उपलब्ध हो सकेगी।
More Stories
कटिहार में 262 वाहनों का चालान, 10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का विशेष वाहन जांच अभियान जारी है।...
बारसोई-स्टेशन सड़क का विधायक संगीता देवी ने किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत का दिया निर्देश
मो0 सनाउल्लाह| (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई बाजार से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को...
फलका में 2.20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के निसुंद्रा बंगाली टोला में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते...
आबादपुर की राजस्व कचहरी खंडहर में तब्दील, जीर्णोद्धार की मांग तेज
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना के समीप स्थित प्राचीन राजस्व कचहरी भवन आज जर्जर होकर खंडहर में...
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी लगाने पर जोर।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति...
हटिया घाट पर गंगा में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी के हटिया घाट पर गंगा नदी में डूबने से आशु चौधरी (24) की मौत हो...
