पीएम आवास ग्रामीण प्लस की सूची से योग्य लाभुकों के नाम हटाने पर मुखियाओं में नाराजगीवंचित परिवारों के नाम दोबारा जोड़ने और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग
मो0 काजु (फलका)
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण प्लस 2024 के सर्वे के बाद कई योग्य परिवारों के नाम लाभुकों की सूची से हटाए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर फलका प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के मुखियाओं ने नाराजगी जताते हुए मंगलवार को बीडीओ सन्नी सौरभ को ज्ञापन सौंपा। मुखियाओं ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और सूची से वंचित किए गए पात्र परिवारों के नाम दोबारा शामिल करने की मांग की है।मुखिया संघ के अनुसार, प्रारंभिक चरण में जियो टैगिंग के माध्यम से योग्य लाभुकों की सूची तैयार की गई थी। इसके बाद हुई जांच में कई गरीब और जरूरतमंद परिवारों के नाम अयोग्य बताकर सूची से हटा दिए गए। इससे वास्तविक जरूरतमंद परिवार आवास योजना के लाभ से वंचित हो सकते हैं।मुखियाओं ने कहा कि योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। ऐसे में पात्र परिवारों के नाम सूची से हटने की निष्पक्ष तरीके से जांच होनी चाहिए। संघ ने मामले की प्रति मुख्यमंत्री, जिला प्रभारी मंत्री और जिला पदाधिकारी को भी भेजने की बात कही है।ज्ञापन पर गोबिंदपुर की निभा देवी, भंगहा की प्रीति पटेल, पीरमोकाम के बिनोद मिर्धा, रहटा के राजेश कुमार रंजन, सोहथा उत्तरी के चंदन झा, सोहथा दक्षिण की अनीता गुप्ता और हथवाड़ा की भारती देवी समेत कई पंचायतों के मुखियाओं ने हस्ताक्षर किए।
More Stories
कटिहार में 262 वाहनों का चालान, 10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का विशेष वाहन जांच अभियान जारी है।...
बारसोई-स्टेशन सड़क का विधायक संगीता देवी ने किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत का दिया निर्देश
मो0 सनाउल्लाह| (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई बाजार से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को...
फलका में 2.20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के निसुंद्रा बंगाली टोला में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते...
आबादपुर की राजस्व कचहरी खंडहर में तब्दील, जीर्णोद्धार की मांग तेज
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना के समीप स्थित प्राचीन राजस्व कचहरी भवन आज जर्जर होकर खंडहर में...
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी लगाने पर जोर।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति...
हटिया घाट पर गंगा में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी के हटिया घाट पर गंगा नदी में डूबने से आशु चौधरी (24) की मौत हो...
