विधायक ने अपने से ट्रैक्टर चला कर किसानों की खेत जोत आवाद कर कब्जा दिलाया।
विधायक पर गीत गाकर किसान ने परिक्षेत्र के लोगों को सुनाया।
डीएसपी, विधायक,अंचला पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष ने किया था पूर्व में जमीन का निरीक्षण।
अंचला पदाधिकारी मौके पर खुद पहुंच कर जमीन की करीब 100 एकड़ जमीन को कराया था नापी।लगभग दो दर्जन किसान अपनी जमीन नहीं जोत आवाद कर पा रहे थे विगत वर्षों से थी मांग विधायक।
(कुरसेला राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला प्रखंड के कोसी संगम दियारा में दबंग के द्वारा किसानों के जमीन पर वर्षो से कब्जा था। जिसे अंचलाधिकारी अनुपम के आदेश पर अंचल अमीन के द्वारा जमीन नापी कराकर किसानों को भूमि चिन्हित कराया गया था। दियारा पर खुद शनिवार को स्थानीय विधायक विजय सिंह को पत्थर टोला, महेशपुर, नवाबगंज तथा अन्य गांव के किसानों को पहुंचकर विधायक मैं खुद अपने से ट्रैक्टर चला कर किसानों को जमीन कब्जा दिलाया। बता दे कि किसान पूर्व में समस्या से अवगत कराया था कि दबंगों द्वारा जबरन भूमि कब्जा किए हुए हैं तथा जोत आवाद नहीं करने देता है। वहीं किसानों की समस्या को लेकर बरारी विधायक विजय सिंह, सदर डीएसपी धर्मेंद्र कुमार, अंचला धिकारी सुश्रीअनुपम, कुरसेला थाना अध्यक्ष गुड्डूकुमार, दलबल के साथ किसानों के साथ जमीन का अवलोकन किया था, और कहा था कि किसानों को जमीन नापी कर दखल दिलवाया जाएगा। विधायक विजय सिंह के पहल पर लगभग15 दिनों से कोसी संगम दियारा पर जमीन नापी कर किसानों को जमीन दखल करवाया गया वहीं जब कब्जा दिलाने की बात आई तो विधायक ने खुद अपने से ट्रैक्टर पर चढ़कर जमीन जोत अबाद कर किसानों को जमीन कब्जा कर मोहिया कराया।वही जानकारी देते हुए बरारी विधायक विजय सिंह निषाद ने कहा कि जमीन आपका, जोत आबाद कोई ओर करेगा , यह नहीं चलेगा । बरारी विधानसभा में कईक दियारा है,जहां इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था । वर्तमान समय में इसे लेकर खून खराबी नहीं होगा । वही बता दे की जोत आबाद को लेकर किसानों में खुशी का माहौल देखा गया है। वही सभी किसानों ने खुशी जारी करते हुए बताया कि विजय सिंह के पहल तथा पदाधिकारी के सहयोग से ही संभव हुआ है तब जाकर पदाधिकारी एक्शन में आए और जमीन हम लोगों को मुहैया हो पाया। वही इस बाबत अंचला पदाधिकारी से श्री अनुपम ने बताया कि निरीक्षण दियारा में जाकर अवलोकन किया गया था।जिसको लेकर सभी किसानों की समस्या से अवगत होते हुए जमीन नापी कराई गई। और जगह को चिन्हित कराया गया। वही मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता गण तथा दर्जनों किसान आदि मौजूद थे।
