May 30, 2026

8वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल खपरैल में हिंदी पखवाडा सप्ताह आयोजित

Read Time:3 Minute, 58 Second

गलगलिया ( प्रवीण कुमार/शर्मिला कुमारी)

कुमारी 8 वीं वाहिनी के कमांडेंट मितुल कुमार के मार्गदर्शन में हिंदी पखवाड़ा सप्ताह दिनांक 14-29 सितम्बर 2025 हिंदी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।जिसका शुभारम्भ 8वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,खपरैल सुबलजोत वाहिनी मुख्यालय में किया गया। बाह्य सीमा चौकियों में 14-29 सितम्बर 2025तक हिंदी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। पखवाड़े के प्रथम दिन हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं संवर्धन की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु टिप्पणी लेखन एवं मसौदा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में सभी बलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हिन्दी हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक धरोहर की पहचान है। इस प्रकार के आयोजन जवानों एवं बाल कर्मियों में हिन्दी के प्रति गौरव एवं आत्मीयता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। समस्त बाह्य सीमा चौकियों में कार्यक्रम की शुरुआत में महानिदेशक,सशस्त्र सीमा बल के संदेश को जवानों को पढ़ कर सुनाया गया। और कहा हिंदी देश को एकता के सूत्र में बांधने वाली भाषा है। यह केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भावनाओं की अभिव्यक्ति है। आम बोलचाल की भाषा होने के कारण, हिंदी पूरे देश में संपर्क भाषा का कार्य कर रही है। हमें अपने सरकारी कामकाज को अधिक से अधिक हिंदी में करने की आवश्यकता है। ताकि हिंदी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। हिंदी हमारी सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता का मूल आधार है और प्राचीन सभ्यता और आधुनिक प्रगति के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करती है।अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कार्मिकों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। हिनदी दिवस के इस पावन अवसर पर आप सभी को मेरी ओर से पुन हार्दिक शुभकामनाएँ। वाहिनी के अधिकारियों के द्वारा राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने के लिए एक उत्साहवर्धक वातावरण सृजित करना है।इस पखवाड़े में विभिन्न प्रतियोगिता जैसे निबंध प्रतियोगिता,वाद विवाद प्रतियोगिता, शब्दकोश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे हिंदी व अहिन्दी भाषी जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम में जवानों ने हिंदी भाषा व अन्य भारतीय भाषा के महत्व के ऊपर चर्चा किया तथा राष्ट्र निर्माण में हिंदी भाषा के महत्व के उपर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य हिंदी में मौलिक कार्य को जैसे टिप्पणी, मसौदे,पत्राचार और प्रपत्र को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम 14 सितम्बर से 29 सितम्बर तक मनाया जायेगा। जिसमे अंतर्गत 8वीं वाहिनीं के कार्यालय का पूरा कार्य हिंदी में किया जायेगा।

Previous post प्रधानमंत्री ने पूर्णिया में 40 हजार करोड़ की लागत से विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास ।
Next post विद्यालय मे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का हुआ आयोजन l
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial