प्रधानमंत्री ने पूर्णिया में 40 हजार करोड़ की लागत से विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास ।
बिहार से घुसपैठियों को एनडीए सरकार ने बाहर करेगा : प्रधानमंत्री।
40 हजार लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना दिया है और 3 करोड नये घर बनाने का काम कर रहे हैं : नरेंद्र मोदी
डेस्क (पूर्णिया)
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया में आयोजित महती सभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने चालीस हजार करोड़ रुपए का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निर्धारित समय से काफी विलंब से पूर्णिया पहुंचे। प्रधानमंत्री ने 4:50 बजे अपने भाषण को प्रारंभ किया और 5:10 बजे तक भाषण दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद एवं कांग्रेस पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि बिहार से घुसपैठियों को बाहर जाना होगा। जो भी नेता कुछ भी करते रहें, लेकिन मैं अपना काम करता ही रहूंगा। जो नेता में मैदान आ जाय तो भी हम घुसपैठियों को बाहर भगाने का काम करते रहेंगे।भारत में भारत का कानून चलेगा।जिस पर दर्शकों ने ताली बजाकर स्वागत किया।मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मखाना का भव्य माला पहनकर किया। वहीं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले अंगिका एवं मैथिली भाषा में आम लोगों को अभिवादन किया। प्रधानमंत्री ने जनसभा में उपस्थित लोगों से क्षमा प्रार्थी मांगते हुए कहा कि कोलकाता के कार्यक्रम में काफी विलंब हो गया।जिसके कारण मुझे पूर्णिया आने में काफी विलंब हुआ। इसके लिए आप लोगों से क्षमा याचना मांगता हूं। प्रधानमंत्री 40,0000 करोड़ की लागत से विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 40,000 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना दिया गया है और 3 करोड नए घर बनाने का काम कर रहे हैं। इसमें पिछड़ों को प्राथमिकता तथा गरीबों की सेवा करना यही मेरा लक्ष्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंजीनियर डे का सभी को शुभकामनाएं दिया। इंजीनियर का काम दिख रहा है।प्रधानमंत्री ने नये एयरपोर्ट पूर्णिया में प्रारंभ हो जाने से देश के लोगों को सफर करने में आसान होगा। एनडीए के द्वारा इस क्षेत्र में बंदे भारत, अमृत भारत, पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ट्रेन परिचालन किया। पूर्णिया एयरपोर्ट के कॉरिडोर का फीता खोलकर उद्घाटन किया और हरी झंडी दिखाकर इंडिगो एयरबस को रवाना किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिजली के क्षेत्र में 2400 थर्मल पावर पीरपैंती में बनेगा। जिसका शिलान्यास किया गया। किसानों की आय का साधन मखना है। इसे राष्ट्रीय मखाना बोर्ड के लिए अधिसूचना जारी कर दिया गया है। मखाना बोर्ड के द्वारा मखाना किसान के हित में कार्य करेगी। पोने 500 करोड़ मखाना उद्योग के लिए मंजूर किया गया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि बिहार अब आगे बढ़ता जा रहा है।राजद, कांग्रेस पीछे लग जाता है। जब-जब बिहार आगे बढ़ा है, तब तब कांग्रेस राजद पीछे लग जाता है। यह लोग घोटाला कर बिहार को पीछे करने में लगा हुआ है।ऐसी मानसिकता वाले लोग बिहार का विकास का कभी नहीं कर सकता। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कोरोना के बाद देशवासियों को मुफ्त में अनाज मिल रहा है। तथा आयुष्मान कार्ड से मुक्त इलाज भी किया जा रहा है। बिहार, बंगाल, असम के लोग बेटी की सुरक्षा के लिए काफी चिंतित रहते हैं।इसकी चिंता को भी जल्द दूर किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि घुसपैठियों को बाहर निकलने का काम एनडीए करेगी। घुसपैठियों को अधिकार से वंचित कर दिया जाएगा।भारत में कानून भारत की कानून चलेगा। देश इसका परिणाम देख कर रहेगा। इन्होंने बिहार के माता- बहनों को हाथ जोड़कर प्रणाम करते हुए कहा कि आज महिलाएं बिहार को विकसित करने में अहम भूमिका निभाई है। स्वयं सहायता समूह पूरे देश के लिए बिहार प्रेरणादायक है। स्वयं सहायता समूह के लिए 500 करोड़ रूपया मंजूर मंजरी दिया गया है। दिवाली से पहले बहुत बड़ा उपहार दिया जाएगा। जीएसटी एकदम कम हो जाएगा। जीएसटी कम होने से रसोई में कम खर्च आएगी। प्रधानमंत्री के संबोधन से पूर्व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि 24 नवंबर 2005 को भाजपा- जदयू की सरकार पहली बार एनडीए की सरकार बनी है।तब से बिहार में काम बहुत तेजी से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिहार को आगे बढ़ाने में काफी काम कर रहे हैं। जिसके कारण अल्प अवधि में बिहार काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। सभा को का धन्यवाद ज्ञापन उड्यन मंत्री श्री राम मनोहर नायडू ने किया। मंच पर उड्यन मंत्री राम मोहन नायडू, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री आरिफ मोहम्मद खान, राजीव रंजन सिंह, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, नित्यानंद राय, राम नारायण ठाकुर, राज भूषण चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय नेता संजय झा, बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद,प्राणपुर के भाजपा विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, बरारी विधायक विजय सिंह आदि उपस्थित थे।
