May 27, 2026

होली का चढ़ा रहा खुमार, रंग मे पड़ा भंग,अलग-अलग विवाद में दो दर्जन लोग घायल।

Read Time:2 Minute, 31 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थान पर जहां एक तरफ होली के रंग में लोग रंगे नजर आए। वहीं कई स्थानों पर रंग में भंग तब पड़ गया, जब अलग-अलग मामले को लेकर विवाद मे दो दर्जन लोग घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पचकुट्टी बाघमारा गांव में विगत शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर हुए दो पक्षों के विवाद में चार लोग घायल हो गए। जिसमें एक पक्ष के सोहन सिंह, मोहन सिंह तथा दोनों गांव पचकुट्टी बाघमारा एवं द्वितीय पक्ष के जितेंद्र कुमार सिंह,बीपेंद्र कुमार सिंह दोनों गांव पचकुट्टी थाना कुरसेला जिला कटिहार घायल हो गए।वही आपसी विवाद में रोहित कुमार, संतोष कुमार,किरण देवी सभी साकिन मजदिया घायल हो गए। कुरसेला बस्ती के पश्चिम टोला में कुशो सहनी पिता स्व. विकास सहनी,अजय कुमार पिता मंगल मंगल तथा सूरज चौधरी, अखिलेश कुमार पिता शत्रुघ्न चौधरी, निखिल कुमार पिता राजू चौधरी का किसी मामूली से बात को लेकर विवाद हो गया। जो देखते ही देखते हाथापाई में तब्दील हो गया। प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बलथी महेशपुर में आपसी विवाद में राहुल कुमार,सुभाष चौधरी,जितेंद्र चौधरी तथा सूरज कुमार तीनघरिया निवासी एवं प्रमोद कुमार कटरिया निवासी घायल हो गए।वहीं प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर धर्मी पंचायत अंतर्गत कटरिया में भी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला में किया गया।कुरसेला पुलिस सभी मामलों को लेकर मॉनिटरिंग कर रही है।

Previous post एक साथ मनाया होली और जुम्मा,शांतिपूर्ण संपन्न प्रशासन का साधुबाद
Next post 15 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार, वाहन जप्त।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial