May 27, 2026

15 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार, वाहन जप्त।

Read Time:1 Minute, 36 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर कबीर मठ के समीप 15 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को स्कॉर्पियो समेत गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के अनुसार क़ुरसेला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्कॉर्पियो से शराब की खेप लाई जा रही है। जिसको लेकर क़ुरसेला चौक पर घेराबंदी की गई। सामने से गाड़ी को आता हुआ देखकर जब रुकने का इशारा किया गया तो शराब तस्कर गाड़ी लेकर भागने लगा। भागने के क्रम में वाहन लेकर मधेली के 12 नंबर ठोकर तक पहुंच गया। जिसके बाद पीछा करते हुए कुरसेला पुलिस ने खदेर कर वाहन चालक को पकड़ा। शराब तस्कर कि पहचान बृजनंदन कुमार पिता दयानंद यादव मानसी जिला खगड़िया जिला के रूप मे हुई है। गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी के दरवाजे के अंदर छुपा कर रखे गए विदेशी टेट्रा पैक शराब को बरामद किया गया। कुरसेला पुलिस ने उक्त गाड़ी से कुल 14.4 लीटर शराब बरामद किया है। पुलिस ने उक्त शराब तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

Previous post होली का चढ़ा रहा खुमार, रंग मे पड़ा भंग,अलग-अलग विवाद में दो दर्जन लोग घायल।
Next post शिक्षा के क्षेत्र में 50 वर्ष पूरे करने पर सम्मान समारोह का आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial