July 20, 2026

चूल्हे की चिंगारी से सैकड़ों घर जलकर राख एक बच्चा लापता खोजबीन जारी।

Read Time:1 Minute, 47 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी )

शनिवार को दिलारपुर पंचायत के वार्ड संख्या 5 और 6 में खाना बनाने के दौरान गैस पाइप फटने और उससे उठे चिंगारी के उपरांत सिलेंडर ब्लास्ट सहित तेज पछुआ हवा के बीच दोपहर आग लगने से सौ से अधिक घर जलकर तवाह हो गये। आग लगने की सूचना पर दमकल कर्मी पहुंचकर ग्रामीणों की सहयोग से आग पर काबू पाया।प्रखंड विकास पदाधिकारी रणधीर कुमार ,राजस्व पदाधिकारी विवेक आनंद, मुखिया प्रतिनिधि जीतेन्द्र प्रसाद सहित ग्रामीण आग बुझाने के कार्य मे जुटे रहे। मुखिया प्रतिनिधि जीतेन्द्र प्रसाद ने बताया की आग इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने तक का मौका नही मिला ।देखते देखते सैकड़ों घर तवाह हो गये।उन्होने बताया कि आग से बचने बचाने की आपाधापी में कुछ लोग झुलस गये हैं।कुछ मवेशियों के भी झुलसने की जानकारी दी।बताया कि इस अग्निकांड में एक बच्चा लापता है, जिसकी खोज की जा रही है। रूबी देवी ने बिलखते हुए बताया कि सब जलकर तवाह हो गया ।इस अग्नि कांड मे वर्षों से केवाला ढ़ाला के पास बांध पर पनाह ले रखे कटाव पीड़ितों पर आपदा का कहर बन कर टूटा है ।सरकार से पुनर्वास की आश में इनके आशियाने भी अग्नि की भेट चढ़ गये।

Previous post जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर पहुंचे मनिहारी, कई व्यवसायिक प्रतिष्ठानें रहे बदं ।
Next post 11000वोल्ट की चपेट में आने से जलकर बिजली मिस्त्री का हुई मौत ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial