जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर पहुंचे मनिहारी, कई व्यवसायिक प्रतिष्ठानें रहे बदं ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
सरकार के दिशा निर्देश पर नियमित जांच को लेकर कटिहार अंचल के ज्वाइंट कमिश्नर (जीएसटी) अपने सहयोगी अधिकारियों के साथ मनिहारी बाजार पहुंचे। मनिहारी पहुंचकर अधिकारियों ने स्वयं कम्युनिकेशंस और ओम इंटरप्राइजेज के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में जीएसटी के दायरे में आने वाली सभी कागजातों की बारीकी से जांच की। इसके अलावा प्रतिष्ठान में मौजूद बिक्री हेतु मोबाइल और उससे संबंधित एक्सेसरीज की भी जांच की। गौरतलब है कि एयरटेल से संबंधित सारे उपयोगी सामग्रियों की एजेंसी इसी कम्युनिकेशंस के पास है।जांच के उपरांत जीएसटी के सहायक आयुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि क्रेडिट और कैश पेमेंट ट्रांजैक्शन के बीच आ रहे कठिनाइयों के मद्देनजर कागजातों की जांच पड़ताल की गई और आवश्यक डाटा कलेक्ट किए गए। उन्होंने बताया कि क्रेडिट पेमेंट और कैश पेमेंट में ज्यादा अंतर नहीं होना चाहिए। इसे लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए और सभी व्यवसायियों से स- समय जीएसटी भुगतान करने की अपील की। इस अवसर पर सहायक आयुक्त अरुण नाथ, मोहम्मद मुसद्दी, चंदन कुमार सहित प्रतिष्ठान के पार्टनर मिथिलेश कुमार गुप्ता और ओम कुमार गुप्ता मौजूद थे।
More Stories
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के एक वर्ष के कार्यकाल में विद्यालय को मिली राष्ट्रीय पहचान, सम्मान समारोह में हुई सराहना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्यभार संभालने का एक वर्ष पूरा होने...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई नशे में धराए 6 शराबी गिरफ्तार, आजमपुर गोला से 12.775 लीटर विदेशी शराब जब्त
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम लेलहा चौक नवाबगंज...
चार वर्षों की सफल सेवा के बाद जीविका BPM ब्रजेश कुमार को भावभीनी विदाई
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जीविका मनिहारी के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) श्री ब्रजेश कुमार के बांका जिले के अमरपुर प्रखंड...
