July 30, 2026

सेहत की शिविर में सेकड़ो मरीजों का हुआ इलाज ।

Read Time:3 Minute, 50 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलुआ संथाली प्रांगण में रविवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तहत आओ गांव चले फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। मौके पर स्वास्थ्य शिविर में शहर के नामचीन दर्जनों डॉक्टरों की मौजूदगी में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही परामर्श व दवाएं भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में आए लोगों के विभिन्न जांच के साथ ब्लड शुगर की फ्री जांच की गई। शिविर में डॉक्टरों ने ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक टिप्स भी दिए। साथ ही स्वच्छता व खानपान पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया। सुबह 11 बजे से 3 बजे तक आओ गांव चले अभियान में सैकड़ो ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मौके पर डॉक्टरों की टीम में एसोसिएशन के डायबिटीज के स्पेशलिस्ट डॉ. के के मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें एक दर्जन से अधिक चिकित्सक पहुंचकर लोगों की जांच कर उन्हें दवा मुहैया कराई जा रही है। बताया आओ गांव चले अभियान के तहत शिविर लगाया गया है। बताया सभी मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर दवाई देना शिविर का मुख्य उद्देश्य है। इस अभियान में शिशु चिकित्सक व महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच व परामर्श के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ समेत सभी रोग के चिकित्सक शिविर में मौजूद रहे। मौके पर पंचायत के मुखिया कन्दलाल मुर्मू ने कहा कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलुआ संथाली प्रांगण में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस तरह के शिविर आयोजन से पंचायत के लोगों को स्वास्थ्य का लाभ मिला है। बच्चे बुजुर्ग महिला पुरुष पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच करा कर मुफ्त में दवाई ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत के लोगों में इस शिविर के लगने से खुशी का माहौल है। लोगों को स्वास्थ्य की बेहतर लाभ मिली है। मौके पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने कहा कि विद्यालय परिसर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सौजन्य से आओ गांव चले स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जो काफी सराहनीय पहल है। इस तरह से जो लोग अपनी बीमारी का इलाज शहर में नहीं करा पाते हैं, ऐसे लोगों के लिए बड़ी-बड़ी चिकित्सक खुद गांव पहुंच कर मरीज के हेल्थ चेकअप के साथ दवाई उपलब्ध करा रहे हैं। मौके पर शिविर में स्वास्थ्य का लाभ लेने वाले लोगों की काफी भीड़ जुटी रही। इस मौके पर समाजसेवी गौतम कुमार, कुंदन कुमार आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Previous post जदयू कार्यकारिणी की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव पर किया चर्चा ।
Next post हसनगंज के छोटकी रटनी से बरकी रटनी पथ स्वीकृत— तारकिशोर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial