हसनगंज के छोटकी रटनी से बरकी रटनी पथ स्वीकृत— तारकिशोर
प्रवीण कुमार (कटिहार)
पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तार किशोर प्रसाद ने बताया कि कटिहार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नाबार्ड से हसनगंज प्रखंड के बलवा पंचायत में छोटकी रटनी से बरकी रटनी के बीच लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी ग्रामीण पथ के सुदृढ़ीकरण योजना की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस पथ का सुदृढ़ीकरण 2 करोड़ 07 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। श्री प्रसाद ने कहा कि इस पथ पर उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण लंगडा आधार पर पूर्व में ही हो चुका है। पथ के सुदृढ़ीकरण के अभाव में आवागमन बाधित था । विशेष रुप से वर्षा ऋतु में ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पडता था ।इस पथ के निर्माण से बलवा पंचायत के लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा। इस पथ के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त होने पर हसनगंज प्रखंड के भारतीय जनता पार्टी के नेता राजू मंडल, शीतल साह, ज्योतिष कांत कुमार, मुकेश श्रीवास्तव, महेंद्र मंडल, प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, भागवत शर्मा, वीरेंद्र मंडल, सुशील सिंह, पप्पू मंडल, रघुवंश सिंह, बुलाकी मंडल, देवनारायण मंडल, कनक लाल मंडल, रामानंद मंडल, पंकज मंडल, प्रेम पोद्दार, नरेश यादव, देवेंद्र महतो, अनिल महतो, भगवान हेंब्रम, मुखिया कांतिलाल मुर्मू आदि ने पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री प्रसाद को बधाई दी।
More Stories
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51.68 ग्राम स्मैक और 83,790 रुपये नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के...
मनिहारी पुलिस की संध्या गश्ती में शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में 5 युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) संध्या गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना पर मनिहारी थाना पुलिस ने कुमारीपुर बैंक के पास...
मनिहारी पुलिस की वाहन चेकिंग में 25.875 लीटर विदेशी शराब जब्त, स्कूटी सवार युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को मनिहारी थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक...
संसद के बैठक और निर्देश का अब दिख रहा असर कटाव निरोधी कार्य में आई तेजी – सुनील कुमार यादव
(डेस्क |कटिहार) कटिहार सांसद तारीक अनवर के निर्देश पर शनिवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस के एक...
अतिक्रमण के नाम पर फुटकर दुकानदारों का उत्पीड़न बंद करे नगर निगम: भुवन
(डेस्क| कटिहार) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र कटिहार। नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर...
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
