राज्य एवं केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व के निर्देश का अक्षरशः पालन करते हुए पार्टी के लिए कार्य करुंगा : रवि साह
भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि साह ने कहा कि राज्य एवं केंद्रीय नेतृत्व के सभी निर्देश का अक्षरशः पालन करते हुए पार्टी के लिए कार्य करता रहूंगा। केंद्र एवं राज्य नेतृत्व के दिशा निर्देश पर हर दृष्टि से खरा उतरूंगा। पार्टी के हित में कार्य करता रहूंगा। संगठन को मजबूत करने के लिए डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान जारी रहेगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि साह ने कहा कि अगर केंद्र एवं राज्य नेतृत्व ने मुझे अगर कदवा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनता है, तो मैं रिकार्ड मत जीत हासिल कर एनडीए की झोली में सीट देने का शत प्रतिशत कार्य करेंगे। साथ ही कटिहार जिले के सातों विधानसभा में एनडीए की जीत सुनिश्चित करेंगे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि साह ने कहा कि इस क्षेत्र में एनडीए का उम्मीदवार भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल फूल छाप पर का उम्मीदवार होता है,तो और भी अच्छा होगा। क्योंकि कदवा विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश लोग भाजपा समर्थित है। चुनाव चिन्ह फूल छाप से पूर्णतः परिचित हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि साह ने कदवा विधानसभा क्षेत्र लगातार सधन जनसंपर्क नियमित रूप कर रहे हैं।कदवा विधानसभा के क्षेत्र की जनता की समस्याओं से अवगत होकर समाधान कर रहे हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि साह समस्याओं का समाधान इसलिए जल्द कर देते हैं,क्योंकि यह प्रमुख रहे हैं और पत्नी सीता देवी उप प्रमुख है। इसलिए अधिकारियों के साथ इनका अच्छा संबंध है।संबंधित समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को फोन कर या स्वयं मिलकर अविलंब समाधान करने के दिशा में कार्य कर रहे हैं। जिसके कारण क्षेत्र में इनको बहुत सम्मान मिल रहा है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि साह कदवा विधानसभा क्षेत्र का सधन दौरा कर आम लोगों से मिलने का सिलसिला जारी है। लोगों से बड़े उत्साह के साथ मिलते हैं।रवि साह गरीब, दलित,शोषित,पिछड़ा के साथ-साथ कर हर वर्ग के लोगों के साथ इनका व्यवहार बहुत अच्छा रहता है। रवि साह अपने व्यवहार एवं संस्कार के कारण हिंदू ही नहीं बल्कि मुस्लिम के भी उतने लोक प्रिय है।यही कारण है कि यह पहचान के मोहताज नहीं है।जब यह क्षेत्र जाते हैं,तो इनके काफिला में बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं।
