November 2, 2026

प्रदेश तथा केंद्र के कसौटी पर शत प्रतिशत खरा उतरने का लिया संकल्प : विकास सिंह

Read Time:5 Minute, 49 Second

भाजपा मजदुर नेता विकास सिंह ने प्रदेश तथा केंद्र के कसौटी पर शत प्रतिशत खरा उतरने का संकल्प लिया है।श्री सिंह ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कटिहार जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र में एनडीए की जीत सुनिश्चित है। भाजपा मजदूर नेता विकास सिंह ने कहा कि राज्य नेतृत्व एवं केंद्रीय नेतृत्व के सभी निर्देश का अक्षरशः पालन करते हुए पार्टी के हित में कार्य करता रहूंगा। केंद्र एवं राज्य नेतृत्व के दिशा निर्देश पर हर दृष्टि से खरा उतरूंगा। पार्टी के हित में कार्य करता रहूंगा। संगठन को मजबूत करने के लिए डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान जारी रहेगा। भाजपा मजदूर नेता विकास सिंह कहते हैं कि अगर केंद्र एवं राज्य नेतृत्व ने मुझे अगर कदवा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनता है, तो मैं रिकार्ड मत जीत हासिल कर एनडीए को सीट देने का कार्य करेंगे। इन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में एनडीए का उम्मीदवार भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल फूल छाप पर का उम्मीदवार होता है, तो और भी अच्छा होगा। क्योंकि कदवा विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश लोग भाजपा समर्थित है। भाजपा मजदूर नेता विकास सिंह ने कदवा विधानसभा क्षेत्र लगातार सधन जनसंपर्क नियमित रूप कर रहे हैं।कदवा विधानसभा के क्षेत्र की जनता की समस्याओं से अवगत होकर समाधान कर रहे हैं। विकास सिंह समस्याओं का समाधान इसलिए जल्द कर देते हैं, क्योंकि इनका संबंध लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री सह कटिहार जिला प्रभारी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू के साथ बहुत अच्छा है। जो भी जन समस्याएं या व्यक्तिगत समस्या होता है, तो विकास सिंह ने मंत्री स्तर पर अविलंब समाधान करा देते हैं। साथ ही अन्य मंत्री तथा उच्च अधिकारियों के साथ इनका अच्छा संबंध है।संबंधित समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को फोन कर या स्वयं मिलकर अविलंब समाधान करने के दिशा में कार्य कर रहे हैं। जिसके कारण क्षेत्र में इनको बहुत सम्मान मिल रहा है। भाजपा मजदूर नेता विकास सिंह का बचपन तथा छात्र जीवन सालमारी में बीता है। इनका आवास कदवा प्रखंड के उनासोपचगाछी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 6,बठौरा गांव में है।जो कदवा विधानसभा परिक्षेत्र में पढ़ता है। भाजपा मजदूर नेता विकास सिंह लंबे अरसे से यहां रहने के कारण इनका कदवा विधानसभा क्षेत्र में के लोगों से दोस्ताना संबंध रहा है।इस क्षेत्र के लिए पुराने समाजसेवी के रूप में इनका पहचान है।इस क्षेत्र के लोगों को किसी भी तरह की समस्या आती है, तो यह खड़े होकर समस्याओं का समाधान करते आ रहे हैं। भाजपा मजदूर नेता विकास सिंह ने किसान एवं मजदूर के लिए दिन रात अपनी पसीना बहाकर कार्य करते आ रहे हैं।जिसके कारण किसान मजदूर के दिल में यह अपना जगह बना लिए हैं। भाजपा मजदूर नेता विकास सिंह का खासियत यह है कि यह हर वर्ग, हर समुदाय के लिए दिल से कार्य करते हैं। यह बेहद सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। मिलनसार के साथ-साथ ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते आ रहे हैं। इसलिए इनका समर्थक बड़ी संख्या में हैं। इनके समर्थकों में काफी खुशी है। समर्थकों ने उत्साहपूर्वक क्षेत्र भ्रमण कर विकास सिंह को सहयोग कर रहे हैं। जिसका लाभ इन्हें मिल रहा है। भाजपा मजदूर नेता विकास सिंह कदवा विधानसभा क्षेत्र का सधन दौरा कर आम लोगों से मिलने का सिलसिला जारी है। लोगों से बड़े उत्साह के साथ मिलते हैं। भाजपा मजदूर नेता विकास सिंह गरीब, दलित,शोषित,पिछड़ा के साथ-साथ कर हर वर्ग के लोगों के साथ इनका व्यवहार बहुत अच्छा रहता है।विकास सिंह अपने व्यवहार एवं संस्कार के कारण हिंदू ही नहीं बल्कि मुस्लिम के भी उतने लोक प्रिय है।यही कारण है कि यह पहचान के मोहताज नहीं है।जब यह क्षेत्र जाते हैं,तो इनके काफिला में बड़ी संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे भी शामिल हो जाते हैं। कदवा विधानसभा क्षेत्र की जनता कि अब ये आवाज बन चुके है।

Previous post राज्य एवं केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व के निर्देश का अक्षरशः पालन करते हुए पार्टी के लिए कार्य करुंगा : रवि साह
Next post मनिहारी में गांधी प्रतिमा स्थापना को लेकर नागरिक संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial