September 6, 2026

सलमारी थाना क्षेत्र के जितवारपुर में नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, क्षेत्र में फैला सनसनी

Read Time:2 Minute, 50 Second

(ब्यूरो कटिहार)

कटिहार जिले के सालमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत जितवारपुर में स्थित नशा मुक्ति केंद्र में पश्चिम बंगाल रायगंज के एक युवक की मौत बीती रात हो गई, मृत्यु की घटना के बाद नशा मुक्ति केंद्र में रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया, लोगों ने हंगामा करते हुए नशा मुक्ति केंद्र में तोड़फोड़ कर सभी लोग वहां से फरार हो गया, जितवारपुर के ग्रामीण क्षेत्र में नशा मुक्ति केंद्र का संचालन कैसे हो रहा था, स्थानीय लोगों ने इसकी जांच की मांग की है, मृत्यु की घटना के बाद केंद्र प्रबंधक ने इसकी सूचना मृतक के घर वालों को दिये, जिसके बाद मंगलवार को मृतक युवक के घरवाले बंगाल के रायगंज से जितवारपुर पहुंचे, मृतक के पिता गोपाल राय ने बताया कि मृतक कृष्णा राय को सात सितंबर को यहां छोड़कर गया था, मृतक कई तरह का नशा करता था, लगातार प्रयास के बाद भी जब वह नहीं सुधरा तो घरवालों ने उसे नशामुक्ति केंद्र जितवारपुर में भर्ती कराया था, उन्होंने बताया कि अत्यधिक नशा सेवन से वह काफी बीमार भी रहता था, सूचना पर स्थानीय पुलिस भी जांच को पहुंचे, मृतक के पिता ने पुलिस को लिखित आवेदन देते हुए बताया है कि बेटे की मौत सामान्य है, बीमार स्थिति में उसको यहां भर्ती किया था, इसलिए उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया, वहीं सालमारी थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया की नशा मुक्ति केंद्र जितवारपुर में रायगंज के एक युवक की मौत होने की सूचना पर वहां पहुंच कर तहकीकात किये मृतक के परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किये जाने के बाद पंचनामा बना कर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया साथ ही उन्होंने बताया की यहां नशा मुक्ति केंद्र का संचालन कैसे हो रहा था किस एनजीओ के द्वारा चलाया जा रहा था, इसकी जांच की जायेगी दोषी पाये जाने पर संचालक पर कार्रवाई कि जाएगी

Previous post कटिहार में जादू टोना के शक में बंधक बनाए गए तीन युवकों को छुड़ाने गई पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल।
Next post दो बाइक की टक्कर में तीन घायल, दो कटिहार रेफर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial