बारसोई में गोलीकांड और पुलिस कार्रवाई के विरोध में जाप ने कराया बंद ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
जन अधिकार पार्टी (लो०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के नेतृत्व में बीते 26 जुलाई को बारसोई में बिजली को लेकर बवाल के दौरान हुए गोलीकांड में दो युवक की मौत और एक घायल के मामले को लेकर एवं पुलिस द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं अन्य लोगों पर किए गए कार्रवाई के विरोध में कटिहार बंद कराया गया। बताते चलें कि जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के नेतृत्व में भारी बारिश के बीच ही घूम – घूम कर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने एवं उनके कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद करवाते हुए प्रशासन की कार्रवाई पर जोरदार प्रहार किया। वहीं इस बंद का मिलाजुला असर देखा गया। बताते चलें कि इस दौरान बड़ी संख्या में जाप के नेता एवं कार्यकर्ता अपने हाथों में पार्टी का झंडा लिए जमकर बारसोई में पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए कार्यवाही का विरोध जताया। इस दौरान जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि इस मामले को लेकर प्रशासन निर्दोष लोगों को डराने के लिए बेवजह कार्रवाई कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का असली मकसद है कि लोगों का इस मुद्दे से ध्यान हटाया जाए,जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बारसोई गोलीकांड मामले को लेकर पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस और माले से भी निवेदन किया कि पुलिस प्रशासन के द्वारा की गई। इस कार्रवाई के विरोध में इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने का दबाव बनाए। जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि वह इस मामले की न्यायिक जांच चाहते हैं और मृतक के परिजनों को 20-20 लाख का मुआवजा मिले और सरकारी नौकरी दिया जाए वह इसकी भी मांग करते हैं, साथ ही घायल के भी परिजनों को उचित मुआवजा मिले इसकी भी वह मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि आखिर क्या वजह है कि वहां के एसडीओ के बॉडीगार्ड जिसने गोली चलाया उसका तबादला हो गया, उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय तक का दरवाजा खटखटाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि बारसोई गोलीकांड एवं पुलिस प्रशासन के कार्रवाई के विरोध में वह आगामी 12 अगस्त को जन आक्रोश रैली भी निकलेंगे साथ ही पदयात्रा भी करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता और जब तक बेगुनाह जनप्रतिनिधि जिनका नाम एफआईआर में दर्ज किया गया हैं उन्हें न्याय नहीं मिल जाता वह लगातार इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करेंगे। मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण सिंह,प्रदेश महासचिव नैयर मसूद खान, वकील दास,राजेश यादव,राजा अभीर,चंदन यादव,सोनी कुमारी, सुनीता देवी, शमशुल हक, अनिल शाह, नूर आलम, किशोर यादव,मो० सलीम, रवि यादव, शुभम सिंह,अब्दुल शकीम, संतोष पटेल, दीपक साह, सज्जाद आलम, विश्वजीत कुमार, इम्तियाज, काशिफ खान, अरुण यादव, सुमित यादव, दीपक चौहान, रवि कर्ण,शैलेश कुमार दास,अजय पोद्दार, मो० शमसुल, सनी सिंह के अलावा पार्टी से जुड़े कई नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद थे।
