July 14, 2026

आरपीएफ द्वारा स्वतंत्रता दिवस को देखते हुये विशेष अभियान किया प्रारम्भ दो मोबाइल चोर गिरफ्तार ।

Read Time:1 Minute, 30 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार रेल मंडल अंतर्गत आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेस अभियान चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ द्वारा कटिहार स्टेशन से मंगलवार को संयुक्त अभियान के तहत दो मोबाइल चोरो को यात्रियों के चोरी के मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार 24 वर्षीय मो बाबुल अररिया का और दूसरा व्यक्ति 32 वर्षीय संजय कुमार चक्रवती जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल का निवासी है। जिनके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई हेतु रेल थाना में धारा 414 /34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया। बाद में प्रभारी रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा पकड़े गए दोनो व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रेल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।मौके पर आरपीएफ के इनपेक्टर राकेश कुमार, सीपीडीएस टीम के प्रभारी सैयद अहसान अली,जीआरपी थानाध्यक्ष मो इमरान आलम आदि शामिल थे।

Previous post रेल प्रशासन द्वारा एक दर्जन ट्रेनों को अगस्त माह में परिचालन किया रद्द।
Next post बारसोई में गोलीकांड और पुलिस कार्रवाई के विरोध में जाप ने कराया बंद ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial