May 25, 2026

मत्स्य जीवी सहयोग समिति के वरिष्ठ सदस्य के निधन पर मुखिया प्रतिनिधि ने किया आर्थिक मदद।

Read Time:1 Minute, 36 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के जगन्नाथपुर पंचायत स्थित महमदिया गांव में मत्स्य जीवी सहयोग समिति के वरिष्ठ सदस्य के निधन पर मृतक के परिजनों को मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव ने अपने निजी कोष से सहायता राशि के रूप में 2500 रुपए की आर्थिक मदद की। साथ ही इस दुख की घड़ी में परिजनों को सांत्वना दिया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव ने कहा कि मृतक ब्रह्मदेव परिहार काफी निर्धन थे। शरीर से भी थोड़ा दिव्यांग थे। जिनका पुत्र बाहर रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।अचानक मृत्यु हो जाने से पूरे मछुवा परिवार में शोक की लहर है। मौके पर मत्स्य जीवी सहयोग समिति के मंत्री शंभू कुमार महलदार पहुंच परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दिए व उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव ने कहा कि परिजनों को जल्द ही कबीर अंत्येष्टि तहत सरकारी लाभ दिया जाएगा। इस अवसर पर वार्ड सदस्य कपिल देव मंडल सहित ग्रामीण आदि मौजूद रहे।

Previous post भाजपा का लाभार्थी जनसंपर्क अभियान कार्यशाला का हुआ आयोजन।
Next post लाभा प्रीमियम लीग टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बिहार की टीम ने बंगाल की टीम को पांच विकेट से पराजित किया।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial