भारत-नेपाल सीमा पर इंडोनेशियाई महिला गिरफ्तार, जाली आधार-पैन कार्ड से रह रही थी मुंबई में
(प्रवीण कुमार/शर्मीला कुमारी) गलगलिया
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एस एस बी के जवानों ने एक इंडोनेशियाई महिला को गिरफ्तार किया है, जो बीते 10 वर्षों से जाली दस्तावेजों के सहारे मुंबई में रह रही थी।मिली जानकारी के अनुसार, 41वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सी कम्पनी पानिटांकी की बॉर्डर इंटरैक्शन टीम ने 04 सितम्बर को पुराना पुल, बॉर्डर पिलर संख्या 90 के पास संदिग्ध महिला को रोका।पूछताछ में महिला ने अपना नाम निन्योमन मुर्नी और खुद को भारतीय नागरिक बताया, लेकिन जांच के दौरान उसके पास से जाली दस्तावेज़ और इंडोनेशियाई पासपोर्ट बरामद हुआ। पासपोर्ट के अनुसार उसका असली नाम नी कदेक सिसियानी है और वह बाली, इंडोनेशिया की रहने वाली है।जांच में खुलासा हुआ कि महिला ने मुंबई के एक एजेंट के जरिए आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाए थे। वह लंबे समय से अलग-अलग नामों का इस्तेमाल कर भारत, नेपाल, तुर्की और इंडोनेशिया के बीच आवाजाही करती रही है।एसएसबी ने महिला से मिले दस्तावेज़ और डिजिटल साक्ष्यों को जब्त कर लिया है। मेडिकल जांच के बाद उसे खोरीबाड़ी थाना को सौंप दिया गया है, जहाँ उस पर विदेशी अधिनियम, पासपोर्ट अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
