November 4, 2026

कुरसेला में वज्रपात से तीन की मौत, एक गंभीर।तीन पशुपालक की मौत से प्रखंड में कोहराम मच गया।

Read Time:2 Minute, 50 Second

आपदा के द्वारा 4 लाख मुआवजा राशि मृत परिवार को दिया जाएगा— सिओ अनुपम।

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कबीर मठ के पास शनिवार की दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से चार लोगों में से तीन की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया है।मिली जानकारी के अनुसार, सभी मृतक पशुपालक थे और अपने मवेशियों को चराने के लिए खेत की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी। वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।मृतकों की पहचान धीरेंद्र मंडल (34 वर्ष) पिता स्वर्गीय जामुन मंडल, अखिलेश मंडल (34 वर्ष) पिता स्वर्गीय खोखो मंडल और गोपी प्रसाद मंडल (37 वर्ष) पिता स्वर्गीय जामुन मंडल, सभी निवासी तीनघरिया गांव, थाना कुरसेला के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति क पहचान सुंदर मंडल तीनघरियां गांव निवासी के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही कुरसेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजन रो-रोकर बदहवास हो गए हैं। गांव में भी शोक का माहौल है।स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतकों के परिवार को उचित मुआवजा और घायल के समुचित इलाज की मांग की है। वही अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम ने बताया कि पीड़ीत परिवार को आपदा के अनुसार कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए चार लाख मुआवजा राशि दिया जाएगा। वही इस घटना से परिक्षेत्र एवं परिजनों में मातम छा गया है।

Previous post भारत-नेपाल सीमा पर इंडोनेशियाई महिला गिरफ्तार, जाली आधार-पैन कार्ड से रह रही थी मुंबई में
Next post कोसी नदी में दो युवकों के शव की तलाश जारी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial