June 16, 2026

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश।

Read Time:1 Minute, 59 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुरसेला प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दल का नेतृत्व डीआरडीए निदेशक सुदामा प्रसाद सिंह ने किया।निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी रोस्टर, पेयजल व्यवस्था, मरीजों के खान-पान की सुविधा, दवा वितरण व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की बारीकी से जांच की। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत की तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।निरीक्षण के क्रम में दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई की स्थिति एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की भी समीक्षा की गई। सूत्रों के अनुसार निरीक्षण से संबंधित प्रतिवेदन वरीय अधिकारियों को कटिहार भेजा जाएगा।मौके पर प्रखंड बीडीओ कुमारी प्रियंवदा, सीओ अनुपम कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल, अस्पताल प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन को वर्तमान व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने तथा निरंतर बनाए रखने का निर्देश दिया।

Previous post जनता दरबार में दो मामलों का निष्पादन ऑन द स्पॉट
Next post जनता दरबार में आपसी सहमति से चार मामलों का निस्पादन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial