June 16, 2026

जनता दरबार में दो मामलों का निष्पादन ऑन द स्पॉट

Read Time:1 Minute, 14 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में भूमि संबंधी मामलों की सुनवाई की गई।जनता दरबार में उपस्थित फरियादियों की शिकायतों पर सुनवाई करते हुए सीओ अनुपम कुमारी एवं दरोगा भार्गवी की उपस्थिति में दो नए मामलों का निष्पादन संबंधित पक्षों के कागजातों का अवलोकन कर किया गया। इसके साथ ही पिछले शनिवार से लंबित एक मामले का निष्पादन को लेकर गया अगले शनिवार को दोनों पक्षों को बुलाया गया ।मौके पर भूमि विवाद से संबंधित कई फरियादी उपस्थित थे, जिनकी समस्याओं को सुनकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम ने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान किया जा रहा है।

Previous post प्राणपुर प्रखंड: जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह तीसरे बार सम्मति से निर्वाचित हुए
Next post सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial