July 26, 2026

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर महत्वपूर्ण घाटों का किया गया निरीक्षण।

Read Time:2 Minute, 41 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रखंड प्रशासन ने भी चौकसी बढ़ा दी है। जिसको लेकर गुरुवार को बीडीओ रितेश कुमार, सीओ उदय प्रसाद, थानाध्यक्ष अनीस कुमार व मुखिया सागर यादव सहित प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार आदि ने प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया। वहां तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना। इस दौरान प्रखंड के महनौर, चांपी, बघुवाकोल, देवनाथपुर थेगुवा सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण करते हुए पूजा कमेटी के सदस्यों को कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए। साथ ही मौजूद पदाधिकारियों ने घाट पर रोशनी व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग व महिलाओं के कपड़े बदलने की व्यवस्था छठ पूजा से पूर्व सुनिश्चित कराने के निर्देशित किया। साथ ही सुरक्षा के मानकों को देखते हुए छठ पूजा के दरमियान नाव, लाइफ जैकेट तथा गोताखोरों की व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों से चर्चा की गई। मौके पर कालसर पंचायत के मुखिया सागर यादव ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारी हेतु निरीक्षण किया गया। घाट की साफ सफाई, पानी कितना है आदि को प्रमुखता से देखा गया। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार ने कहा कि पूजा अर्चना के दौरान छठ घाट पर व्रती और उनके परिवार पूजा में लील रहते है। ऐसे वक्त में छोटे बच्चों पर ध्यान रखने की जरूरत है। ज्यादा पानी मे जाने से पहरेज करेगें। कहा कि छठ पूजा को लेकर पूरा क्षेत्र में उत्सवई माहौल व्याप्त है।मौके पर निरीक्षण के दौरान प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, मुखिया सागर यादव, उप प्रमुख प्रतिनिधि बिनोद मंडल, रंजीत सिंह सहित पंचायत के संबंधित जनप्रतिनिधिगण व ग्रामीण आदि मौजूद रहे।

Previous post एसटी आयोग के अध्यक्ष शंभू सुमन ने छठ घाटों के तैयारीयों का जायजा लिया
Next post शहर के छठ घाटों की जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial