एक भी बच्चा वैक्सीनेशन के बिना छूटे ना निर्देश। चिकित्सा पदाधिकारी अमरलाल।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे गुरुवार को चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल के अध्यक्षता में आर आई वैक्सीनेशन को लेकर रिव्यू मीटिंग क्षेत्रीय एनम के साथ बैठक आयोजित किया गया।बैठक के बारे मे जानकारी देते हुए चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल ने बताया कि मीटिंग का मुख्य उद्देश्य था कि भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है।जिसमें बच्चों को आर आई को लेकर सभी एनम को दिशा निर्देश दिया गया है।अपने-अपने केंद्रो पर बच्चों को समय-समय पर नियमित टीकाकरण करें ।एक भी बच्चा नहीं छूटना चाहिए। इसके साथ क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के लिए सभी माइक्रो प्लान तैयार किया गया। जिसको लेकर दिशा निर्देश दिया गया ।इस मौके पर मुख्य रूप से जिला से एसएमओ डॉ सुभान अली,प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह, मॉनिटर संजय जयसवाल, संजय पोद्दार, सभी एनम आदि मौजूद थे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
