June 25, 2026

लोजपा नेत्री सीमा उरांव की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जुटने का आह्वान

Read Time:1 Minute, 57 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड अंतर्गत नवाबगंज में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक लोजपा प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह के आवासीय परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लोजपा नेत्री सीमा उरांव ने की।बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करते हुए सीमा उरांव ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा से पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार की उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से जनता को काफी लाभ मिला है, जिसे जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है।कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे घर-घर जाकर एनडीए सरकार की उपलब्धियों को बताएं और मनिहारी विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें।इस अवसर पर पार्टी के अतिपिछड़ा जिला अध्यक्ष सह मुखिया गोपाल सिंह, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मुनीम खां, नारायणपुर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार मंडल, नीमा पंचायत अध्यक्ष सरयू प्रसाद साह, नवाबगंज पंचायत अध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष पंकज पासवान, मनसाही प्रखंड अध्यक्ष चंद्र शेखर पासवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous post एक भी बच्चा वैक्सीनेशन के बिना छूटे ना निर्देश। चिकित्सा पदाधिकारी अमरलाल।
Next post आयोजित जनता दरबार में सात सुनवाई, एक निष्पादन छः लंबित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial