डिप्टी सिएम पहुंचे शहिद शुभम के घर, पुष्प अर्पित कर दिया श्रद्धांजलि
मुख्य पार्षद ने ब्लॉक चौक का शहीद के नाम पर नामकरण का किया मांग ।

मणिपुर भूसंखलन हादसे में शिकार हुए राइफलमैन शुभम कुमार सिंह के परिजनों से मिलने डिप्टी सीएम तारकिशोर भगत बुधवार की शाम बारसोई पहुंचे । इस दौरान अनुमंडल मुख्यालय स्थित एसडीओ कार्यालय में उनका स्वागत नगर पंचायत मुख्य पार्षद विमला देवी ने गुलदस्ता देकर किया जहां एनडीए के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर कई स्थानीय मुद्दे पर चर्चाएं की ।
ब्लॉक चौक का शहीद शुभम के नाम पर नामकरण का किया मांग:–

इस दौरान मुख्य पार्षद ने शहीद शुभम कुमार के नाम पर ब्लॉक चौक का नामकरण हेतु एक मांग पत्र डिप्टी सीएम को सौंपा । जिस पर उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी ब्रजकिशोर राम को अपने शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस पर कार्रवाई करने की निर्देश दिया। इसके उपरांत डिप्टी सीएम एवं नेतागण नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 12 में शहीद शुभम कुमार सिंह के घर पर पहुंचे जहां उनके तेलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मा शांति की भगवान से प्रार्थना की । इस दौरान शहीद के मां मंजू देवी एवं दादी अनरोगिया देवी से मिलकर इस अनहोनी पर शोक व्यक्त करते हुए निजी एवं सरकारी तौर पर हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया इस दौरान शहीद के मां ने परिवार में किसी एक को स्थाई नौकरी देने का मांग किया ।

इसी दौरान लोजपा जिला अध्यक्ष संगीता देवी ने अपने पार्टी की ओर से ब्लॉक चौक का नाम बदलकर शुभम चौक करने के समर्थन में मांग पत्र सौंपा । जिस पर डिप्टी सीएम ने एसडीओ राजेश्वरी पांडेय को इस मुद्दे पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया । ज्ञात हो कि बारसोई ब्लॉक चौक का नाम शुभम चौक करने को लेकर सोशल मीडिया में भी काफी ट्रेंड कर रहा है जिसको लेकर युवाओं में काफी जोश देखी जा रही है और इनके द्वारा भी एक मांग पत्र सौंपा गया ।

भाजपा नगर अध्यक्ष विजय कुमार साह के नेतृत्व में ब्लॉक चौक के नाम बदलना, मौलानापुर स्थित श्मशान घाट पर शहीद समाधि का निर्माण एवं शहीद शुभम सिंह के घर जाने वाले सड़क पर स्वागत द्वार निर्माण करने का मांग पत्र सौंपा ।
हरित बारसोई बनाने का दिया निर्देश: —
बारसोई अनुमंडल पदाधिकारी राजेश्वरी पांडे एवं नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी बृज किशोर राम को उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आप एक चिल्ड्रन पार्क बारसोई शहर के मध्य में बनाएं एवं हरित बारसोई बनाने हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम को तीव्र गति से चलाएं। उन्होंने कहा कि यथाशीघ्र अधूरे विकास कार्यों को पूरा किया जाए। धन की कमी नहीं है बिहार सरकार के पास और ना ही मन की कमी है। हमारा एक ही लक्ष्य है कि संपूर्ण बिहार का संपूर्ण विकास।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष लखी महतो, प्रखंड एमएलसी प्रतिनिधि पिंटू यादव,एमएलसी नपं प्रतिनिधि मो० मूजा , प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मोहम्मद जिन्ना, मिहिर मुखर्जी, समीर चंदा, विट्टू भगत, रोहित भगत, चंचल भगत, अनिल भगत, स्वपन भगत, सागर साह, ललित सिंह, सुनिल सिंह, सीतापति सिंह, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
